![]()
.
मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025 के तहत शुक्रवार को शासकीय प्राथमिक स्कूल खैरवार में सामाजिक अंकेक्षण किया गया। टीम लीडर हेमलता शर्मा ने पालकों के साथ बैठक कर स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों के अधिगम स्तर और शैक्षणिक वातावरण को लेकर चर्चा की।
शर्मा ने कक्षाओं का भ्रमण कर विद्यार्थियों के न्यूनतम अधिगम स्तर, गणितीय कौशल और भाषाई ज्ञान का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों से शिक्षण प्रक्रिया की जानकारी ली और विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समझ का मूल्यांकन किया। सामाजिक अंकेक्षण टीम ने स्कूल में उपलब्ध भौतिक संसाधनों की गुणवत्ता, रख-रखाव, स्वच्छता, मध्याह्न भोजन की पौष्टिकता और मेनू अनुसार भोजन प्रदाय की स्थिति का भी निरीक्षण किया। सभी बिंदुओं का उल्लेख निर्धारित प्रपत्र में दर्ज कर गूगल फॉर्म के माध्यम से त्वरित मॉनिटरिंग रिपोर्ट तैयार की गई।
पौधरोपण अभियान का अवलोकन: स्कूल परिसर में किचन गार्डन, मां के नाम रोपे गए पौधों के क्यूआर कोड की स्थिति पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष अघनुराम निर्मलकर, फिरतुराम, कविता निशाद, संतोषी विश्वकर्मा, मोनू निर्मलकर, सत्या जायसवाल, तुलसी निर्मलकर, बालकी जांगड़े, बसंत भास्कर, किशोर धृतलहरे, छत्रपाल जायसवाल और धनीराम निर्मलकर उपस्थित रहे।
<
