Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Child suffering from rare disease gets new life | दुर्लभ बिमारी से पीड़ित बच्चे को मिला नया जीवन: एक साल से चल नहीं पा रहा था; हेल्थ कैंप के जरिए हुआ घुटने का इलाज – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Child suffering from rare disease gets new life | दुर्लभ बिमारी से पीड़ित बच्चे को मिला नया जीवन: एक साल से चल नहीं पा रहा था; हेल्थ कैंप के जरिए हुआ घुटने का इलाज – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9e183690 48c5 4a04 bf9e 455903a5ecd5 1760679096409
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



9e183690 48c5 4a04 bf9e 455903a5ecd5 1760679096409

बलरामपुर जिले में एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 6 साल के बच्चे सचिन तिर्की को नया जीवन मिला है। पिगमेंटेड विलोनोड्यूलर साइनोवाइटिस (PVNS) नामक इस बीमारी के कारण सचिन का दायां घुटना प्रभावित था, जिससे वह चलने-फिरने में असमर्थ था।

.

ग्राम पुटसुरा के रहने वाले करमचंद तिर्की के बेटे सचिन पिछले एक साल से इस बीमारी से पीड़ित था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने और दूरस्थ क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं के अभाव के कारण उसका इलाज संभव नहीं हो पा रहा था। कई डॉक्टरों को दिखाने के बावजूद बीमारी की सही पहचान नहीं हो पाई थी।

जून महीने में बलरामपुर जिले में आयोजित एक मेगा हेल्थ कैंप सचिन और उसके परिवार के लिए वरदान साबित हुआ। यह कैंप कृषि मंत्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में, जिला प्रशासन और दिन हीन सेवा समिति की अध्यक्ष मनीषा सिंह के सहयोग से आयोजित किया गया था।

बीमारी की सटीक पहचान के बाद इलाज

इस कैंप में डीकेएस अस्पताल रायपुर से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रमन श्रीवास्तव (बच्चों के हड्डी रोग विशेषज्ञ) और डॉ. हेमंत शर्मा (असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट) सहित उनकी टीम ने जांच की।

विदेश से बच्चों की हड्डी रोग चिकित्सा में विशेष अध्ययन कर लौटे डॉ. रमन श्रीवास्तव ने सचिन की बीमारी की सटीक पहचान की और उसे डीकेएस अस्पताल रायपुर में इलाज के लिए बुलाया।

पिता बोले- किसी चमत्कार से कम नहीं

डीकेएस अस्पताल में सचिन का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। अब सचिन फिर से अपने पैरों पर चलने लगा है और दर्द से पूरी तरह मुक्त है। सचिन के पिता करमचंद तिर्की ने मंत्री रामविचार नेताम, डॉ. रमन श्रीवास्तव, डॉ. हेमंत शर्मा, मनीषा सिंह और अस्पताल प्रशासन की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सचिन के पिता ने कहा, ‘हमारे बच्चे को नया जीवन मिला है, यह हमारे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।’



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कॉस्मेटिक दुकानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई:बंजारी रोड-गोल बाजार में जांच, एक्सपायरी प्रोडक्ट और बिल-लेबल खंगाले गए

April 28, 2026

कॉस्मेटिक दुकानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई:बंजारी रोड-गोल बाजार में जांच, एक्सपायरी प्रोडक्ट और बिल-लेबल खंगाले गए

April 28, 2026

जांजगीर-चांपा के पुटपुरा में 6 महीने से ट्रांसफॉर्मर खराब:बिजली आपूर्ति बाधित, ग्रामीण बोले- नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाने पर करेंगे आंदोलन

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069064
Views Today : 75
Views Last 7 days : 976
Views Last 30 days : 4127
Total views : 90059
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.