Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chief Minister Sai inaugurated several development works in Godalwahi. | मुख्यमंत्री ने गोड़लवाही में कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया: शहीद गैंदसिंह नायक की मूर्ति का अनावरण, स्कूल-छात्रावास भवन भी समर्पित – Rajnandgaon News
Breaking News

Chief Minister Sai inaugurated several development works in Godalwahi. | मुख्यमंत्री ने गोड़लवाही में कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया: शहीद गैंदसिंह नायक की मूर्ति का अनावरण, स्कूल-छात्रावास भवन भी समर्पित – Rajnandgaon News

By adminDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
fe8ce04f fa8c 4f98 9973 e8f5dfd26714 1766764119317
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को राजनांदगांव के छुरिया स्थित ग्राम गोड़लवाही पहुंचे। यहां उन्होंने अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के शक्ति दिवस, शहीद शिरोमणि गैंदसिंह नायक की मूर्ति अनावरण और बिरसा मुण्डा की 150वीं जन्म शताब्दी समारोह में

.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रुपये की लागत से निर्मित हायर सेकेंडरी स्कूल भवन और 1 करोड़ 52 लाख 97 हजार रुपये की लागत से बना 50 सीटर प्री-मैट्रिक छात्रावास भवन शामिल हैं। उन्होंने शहीद शिरोमणि गैंदसिंह नायक की मूर्ति का भी अनावरण किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने उमरवाही तथा उमरवाही से करमरी तक सड़क चौड़ीकरण, गोड़लवाही में नवीन महाविद्यालय की स्थापना, स्कूल परिसर में बाउंड्रीवॉल और अटल समरसता भवन के निर्माण की घोषणा की।

0412b523 6a2e 4240 a078 68e39a5f73b2 1766764119320

मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को अधिकार पत्र और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन भी वितरित किए। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

सीएम ने कहा- शहीदों के बलिदान से जनजातीय समाज मजबूत

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उन्हें हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज द्वारा आयोजित शक्ति दिवस, शहीद गैंदसिंह नायक की मूर्ति अनावरण और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर शामिल होने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने शहीद शिरोमणि गैंदसिंह नायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश और प्रदेश में जनजातीय समाज का समृद्ध इतिहास रहा है। शासन जनजातीय समाज के महापुरुषों और क्रांतिकारियों का सम्मान बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

a8bde46c 5d72 4fa1 9a5d de7278e5101b 1766764119317

सीएम ने वाजपेयी के योगदान को याद किया

उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उदाहरण देते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर जनजातीय समाज से एक व्यक्ति आसीन है। मुख्यमंत्री ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को भी याद किया, जिन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांवों तक पक्की सड़कें बनवाईं और जनजातीय समाज के विकास के लिए आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया।

मुख्यमंत्री साय ने तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा जनजातीय समाज के विकास के लिए लाए गए बस्तर विकास प्राधिकरण और सरगुजा विकास प्राधिकरण का भी उल्लेख किया। उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान शासन द्वारा जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

महादेव तालाब निर्माण: तीन साल में सिर्फ 15% काम:बीजापुर नगर पालिका ने ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075956
Views Today : 424
Views Last 7 days : 3230
Views Last 30 days : 11062
Total views : 105867
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.