Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh’s Gaurav is also a part of the Suryakiran team | छत्तीसगढ़ के गौरव भी सूर्यकिरण टीम का हिस्सा: कहा- ये एयर शो खास है; अजय करेंगे लीड, कंवल संधू होंगी ‘वॉयस ऑफ द स्काई’ – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh’s Gaurav is also a part of the Suryakiran team | छत्तीसगढ़ के गौरव भी सूर्यकिरण टीम का हिस्सा: कहा- ये एयर शो खास है; अजय करेंगे लीड, कंवल संधू होंगी ‘वॉयस ऑफ द स्काई’ – Chhattisgarh News

By adminNovember 4, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 33 1762186876
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर रायपुर में कल यानी 5 नवंबर को रोमांच और गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team- SKAT) अपने दमदार करतबों से आसमान में अद्भुत नजारे पेश करेगी।

.

भारतीय वायु सेना के विशेष फाइटर जेट्स रायपुर पहुंच चुके हैं। नवा रायपुर के सेंध तालाब के ऊपर एयर शो होगा। इस शो में 9 हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स एक साथ आसमान में उड़ान भरेंगे और “बॉम्ब बर्स्ट”, “हार्ट इन द स्काई” और “एरोहेड” जैसे रोमांचक फॉर्मेशन पेश करेंगे।

ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी सूर्यकिरण टीम को लीड करेंगे। स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल भी टीम का हिस्सा है। खास बात है कि गौरव छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि ये शो उनके लिए बेहद खास है। वहीं फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू उड़ते विमानों और जमीन पर मौजूद दर्शकों के बीच सेतु होगी। वे कमेंट्री की जिम्मेदारी संभालेंगी।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

भारतीय वायु सेना के विशेष फाइटर जेट्स रायपुर पहुंच चुके हैं।

भारतीय वायु सेना के विशेष फाइटर जेट्स रायपुर पहुंच चुके हैं।

आकाश गंगा पैराट्रूपर टीम पहली बार रायपुर के आसमान में अपने अद्भुत करतब दिखाएगी।

आकाश गंगा पैराट्रूपर टीम पहली बार रायपुर के आसमान में अपने अद्भुत करतब दिखाएगी।

स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने कहा- ये शो काफी खास है।

स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने कहा- ये शो काफी खास है।

शो की कमान ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी के हाथों में

सूर्यकिरण टीम को लीड करने वाले ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि ‘लीड करने में बहुत ज्यादा एफर्ट, प्रैक्टिस और डिसिप्लिन चाहिए। जो बाकी लोग हैं वो हम पर काफी ज्यादा ट्रस्ट करके सारे कमांड्स को फॉलो करते हैं। इस टीम को लीड करना मेरे लिए गर्व की बात है। पिछले एक साल से मैं टीम को लीड कर रहा हूं, मैं अब तक 50-60 शो कर चुका हूं।’

normal text quote 12 1762185510

छत्तीसगढ़ के गौरव पटेल भी टीम का हिस्सा

स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल छत्तीसगढ़ के महासमुंद से हैं। 32 साल के गौरव के पिता किसान हैं। सेना में जाने की प्रेरणा उन्हें अपने दादाजी से मिली जो एनसीसी में इंस्ट्रक्टर रहे हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में गौरव ने बताया कि मेरे लिए ये शो काफी खास है, क्योंकि मैं इसी धरती पर पला-बढ़ा हूं। मैं चाहता हूं कि जब मैं फ्लाई करुं तो अपना बेस्ट दूं।

आप जब 9 जहाजों को उड़ता हुआ देखेंगे, उसमें ही देशभक्ति की भावना जाग जाएगी। इसके अलावा आप देखेंगे कि हम तिरंगा कलर निकालेंगे। पिछले 6 महीने से हम इसकी तैयारी कर रहे हैं। मैं गांव से पला-बढ़ा हूं और इस जगह तक पहुंच पाया हूं। मैं सोचता हूं कोई भी अगर निश्चय रखें तो वो भी फौज में आ सकते हैं।

normal text quote 10 1762185518

फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू होंगी वॉयस ऑफ द स्काई

फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू एयर शो में कमेंट्री की जिम्मेदारी संभालेंगी। जो भारतीय वायुसेना की गर्वित महिला अधिकारी हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं चाहती हूं कि छत्तीसगढ़ की बेटियां समझें कि महिला होना कमजोरी नहीं, बल्कि शक्ति है। अगर वर्दी पहनना आपका सपना है, तो उसे कभी छोड़िए मत।”

कंवल ने बताया कि उनकी भूमिका आसमान में उड़ते विमानों और जमीन पर मौजूद दर्शकों के बीच सेतु की होगी। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा युवा इस शो से प्रेरित हों और देश सेवा के लिए आगे आएं।

normal text quote 11 1762186425

हॉक एमके-132 जेट से होगा एयरशो

भारतीय वायुसेना इस शो में हॉक एमके-132 जेट्स का इस्तेमाल करेगी। करीब 15 साल पहले भी एयरशो छत्तीसगढ़ में हो चुका है, लेकिन यह पहली बार है जब सूर्यकिरण की टीम हॉक एमके-132 जेट से करतब दिखाएगी।

हॉक एमके-132 जेट से एक एडवांस्ड जेट ट्रेनर एयरक्राफ्ट है, जिसका उपयोग वायुसेना और नौसेना दोनों पायलटों के प्रशिक्षण में करती हैं। इसमें 30 मिमी तोप, मिसाइल और बम ले जाने की क्षमता होती है, जो इसे प्रदर्शन के साथ-साथ युद्ध के लिए भी सक्षम बनाती है।

एयर शो में हॉक एमके-132 जेट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। (फाइल इमेज)

एयर शो में हॉक एमके-132 जेट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। (फाइल इमेज)

आम जनता के लिए फ्री एंट्री

नवा रायपुर में एयर शो सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। भारतीय वायुसेना का कहना है कि इस आयोजन का मकसद केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि देश के युवाओं को प्रेरित करना है, ताकि वे भी अनुशासन, तकनीक और समर्पण के साथ भारत की सेवा का संकल्प लें।

फ्री बस की भी व्यवस्था

आम नागरिकों को रायपुर शहर से नवा रायपुर राज्योत्सव स्थल तक ले जाने और वापस लाने 4 और 5 नवंबर को फ्री बस की व्यवस्था दी जाएगी। रायपुर रेलवे स्टेशन, भाठागांव बस स्टैंड, तेलीबांधा चौक, पचपेड़ीनाका, साइंस कॉलेज, कालीबाड़ी चौक से सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 10 बजे फ्री बस सेवा मिलेगी।

…………………………………….

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

एयर-शो के लिए वायुसेना के स्पेशल जेट्स रायपुर पहुंचे…VIDEO: दिल्ली समेत 5 फ्लाइट्स की टाइमिंग बदली; रिहर्सल-एयर शो के वक्त नहीं होंगे टेकऑफ-लैंडिंग

5 नवंबर को रायपुर एयरपोर्ट से 5 घरेलू उड़ानों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

5 नवंबर को रायपुर एयरपोर्ट से 5 घरेलू उड़ानों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

एयरोबेटिक शो की वजह से 5 नवंबर को रायपुर एयरपोर्ट से 5 घरेलू उड़ानों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एयर शो के चलते विमानों का टेकऑफ और लैंडिंग रोकी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

तांदुला बांध का जलस्तर घटा, पानी के समुचित उपयोग की है जरूरत

May 7, 2026

सेजेस अरमरीकला में प्रवेश, आवेदन 9 तक

May 7, 2026

रेलवे पटरी पर लेट गए प्रेमी व प्रेमिका, हाथ और धड़ अलग

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069716
Views Today : 19
Views Last 7 days : 572
Views Last 30 days : 3697
Total views : 90760
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.