Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Weather Update| Withdrawal of Monsoon Bastar Bijapur Sukma Kanker | अगले 24 घंटे में प्रदेशभर से लौट सकता है मानसून: आज से ज्यादातर जगहों पर मौसम ड्राई रहेगा; बस्तर में हल्की बारिश के आसार – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Weather Update| Withdrawal of Monsoon Bastar Bijapur Sukma Kanker | अगले 24 घंटे में प्रदेशभर से लौट सकता है मानसून: आज से ज्यादातर जगहों पर मौसम ड्राई रहेगा; बस्तर में हल्की बारिश के आसार – Chhattisgarh News

By adminOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
10000735351727407904 1 1760582713
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बीजापुर में सुबह से हल्के बादल के बीच धूप निकली हुई है।

प्रदेश से अगले 24 घंटे के भीतर मानसून की पूरी तरह वापसी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। आज से पूरे प्रदेश में वर्षा में कमी आने लगेगी और ज्यादातर स्थानों पर मौसम ड्राई रहेगा।

.

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा 50 मिमी बीजापुर के कुटरू में रिकॉर्ड की गई है। बाकी जिलों में मामूली बूंदाबांदी या सूखा मौसम रहा।

मौसम विभाग ने आज के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। यानी राज्य के किसी भी हिस्से में मौसम के बिगड़ने की संभावना कम है। राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों से मानसून पूरी तरह लौट चुका है, जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अभी भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

आज प्रदेश में नो अलर्ट है।

आज प्रदेश में नो अलर्ट है।

अक्टूबर में अब तक 109% ज्यादा बरसा पानी

इस बार अक्टूबर में अब तक सामान्य से 109% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 8 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 28.3 मिमी वर्षा होती है और मानसून लौट चुका होता है, लेकिन इस बार अब तक 59.1 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

10-12 दिन देरी से लौटा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर तक हुई बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है, जबकि इसके बाद की बारिश को ‘पोस्ट मानसून’ यानी मानसून के बाद की बारिश माना जाता है।

फिलहाल देश के कई हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की तरफ से मानसून लौटना शुरू होता है, लेकिन इस बार वापसी में देरी हुई।

इस बार प्रदेश में मानसून सामान्य से करीब 10-12 दिन देरी से लौट रहा है।

whatsapp image 2025 10 14 at 074234 1 1760493764

बलरामपुर में सामान्य से 52% ज्यादा बारिश

प्रदेश में अब तक 1167.4 मिमी औसत बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 524.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। जबकि बलरामपुर में 1520.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 52% ज्यादा है। ये आंकड़े 30 सितंबर तक के हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिना सबूत क्लेम रिजेक्ट करना गलत:आयोग ने बीमा कंपनी को ठहराया दोषी, 28 लाख देने का आदेश दिया

June 14, 2026

केशकाल कॉलेज में परीक्षा के बीच आग:प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट से हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई

June 14, 2026

Chhattisgarh Poisoned Liquor Deaths | Village Probe

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073990
Views Today : 1341
Views Last 7 days : 2914
Views Last 30 days : 7579
Total views : 99378
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.