Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Weather Update| Storm Rain Alert Bastar Sukma Dantewada Bijapur Narayanpur | उत्तरी छत्तीसगढ़ में आज से मानसूनी एक्टिविटी कम होगी: मध्य हिस्से में मौसम सामान्य रहेगा; बस्तर संभाग में बिजली गिरने और आंधी चलने का अलर्ट – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Weather Update| Storm Rain Alert Bastar Sukma Dantewada Bijapur Narayanpur | उत्तरी छत्तीसगढ़ में आज से मानसूनी एक्टिविटी कम होगी: मध्य हिस्से में मौसम सामान्य रहेगा; बस्तर संभाग में बिजली गिरने और आंधी चलने का अलर्ट – Chhattisgarh News

By adminOctober 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 122 2 1760062994
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर के कई हिस्सों में गुरुवार दोपहर के वक्त तेज बारिश हुई थी।

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ में आज से बारिश की गतिविधि कम होने की संभावना है।

.

इस बीच कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन 7 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश 5 मिमी छोटेडोंगर में हुई। वहीं, सबसे अधिक तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया है।

रायगढ़ में भी दोपहर के बाद बारिश हुई थी।

रायगढ़ में भी दोपहर के बाद बारिश हुई थी।

अक्टूबर में अब-तक 109% ज्यादा बरसा पानी

इस बार अक्टूबर माह में अब तक सामान्य से 109% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 8 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 28.3 मिमी वर्षा होती है और मानसून लौट चुका होता है, लेकिन इस बार अब तक 59.1 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

15 अक्टूबर के बाद मानसून लौटने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर तक हुई बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है, जबकि इसके बाद की बारिश को ‘पोस्ट मानसून’ यानी मानसून के बाद की बारिश माना जाता है।

फिलहाल देश के कई हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की तरफ से मानसून लौटना शुरू होता है, लेकिन इस बार वापसी में देरी हो रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में मानसून करीब 15 अक्टूबर के बाद लौटेगा, यानी सामान्य से करीब 10 दिन देरी से।

zkk19 july slide 0217528334151757614451 1757732055

बेमेतरा में सबसे कम बरसा पानी

प्रदेश में अब तक 1167.4 मिमी औसत बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 524.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। जबकि बलरामपुर में 1520.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 52% ज्यादा है। ये आंकड़े 30 सितंबर तक के हैं।

zkk19 july slide 0317528334641757614468 1757732062

जानिए क्यों गिरती है बिजली

बादलों में मौजूद पानी की बूंदें और बर्फ के कण हवा से रगड़ खाते हैं, जिससे उनमें बिजली जैसा चार्ज पैदा होता है। कुछ बादलों में पॉजिटिव और कुछ में नेगेटिव चार्ज जमा हो जाता है। जब ये विपरीत चार्ज वाले बादल आपस में टकराते हैं तो बिजली बनती है।

आमतौर पर यह बिजली बादलों के भीतर ही रहती है, लेकिन कभी-कभी यह इतनी तेज होती है कि धरती तक पहुंच जाती है। बिजली को धरती तक पहुंचने के लिए कंडक्टर की जरूरत होती है। पेड़, पानी, बिजली के खंभे और धातु के सामान ऐसे कंडक्टर बनते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनके पास या संपर्क में होता है तो वह बिजली की चपेट में आ सकता है।

zkk19 july slide 0117528334381757614483 1757732107



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा के छाता पाठ में चोरी:शादी में गए परिवार के सूने घर से लाखों के जेवर, नकदी पार, पुलिस जांच में जुटी

April 26, 2026

अवैध शराब परिवहन करते आदतन अपराधी गिरफ्तार:मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहा था आरोपी, राजनांदगांव में लालबाग पुलिस ने की कार्रवाई

April 26, 2026

रायपुरा-चंगोराभाठा जल कनेक्शन अलग करें: महापौर:टैंकर बढ़ाने पर भी जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068813
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1030
Views Last 30 days : 4186
Total views : 89795
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.