Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Weather Update| Rain Storm Alert Raipur Bilaspur Raigarh Bastar Jagdalpur | अगले 3 दिन बारिश, 30 जिलों में यलो अलर्ट: आंधी चलने, बिजली गिरने की चेतावनी, सूरजपुर-कोरिया-बलरामपुर में मौसम सामान्य; सरगुजा में छाने लगी धुंध – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Weather Update| Rain Storm Alert Raipur Bilaspur Raigarh Bastar Jagdalpur | अगले 3 दिन बारिश, 30 जिलों में यलो अलर्ट: आंधी चलने, बिजली गिरने की चेतावनी, सूरजपुर-कोरिया-बलरामपुर में मौसम सामान्य; सरगुजा में छाने लगी धुंध – Chhattisgarh News

By adminOctober 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
10000735351727407904 1759890519
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जगदलपुर में हल्के बादलों के बीच धूप निकली हुई है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कई इलाकों में बादल गरजने और आंधी-तूफान की भी आशंका है। हालांकि, 10 अक्टूबर के बाद उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश और गरज-चमक की तीव्रता में कमी आने के संकेत हैं।

.

विभाग ने बुधवार को 30 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है, जहां बिजली गिरने, तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है। वहीं, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

इसी बीच, सरगुजा में तापमान में गिरावट के साथ धुंध छाने लगी है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

तस्वीर सरगुजा की है जहां मंगलवार सुबह धुंध छाने से विजिबिलिटी कम रही।

तस्वीर सरगुजा की है जहां मंगलवार सुबह धुंध छाने से विजिबिलिटी कम रही।

मानसून की वापसी अब तक मध्यप्रदेश से भी नहीं हुई है।

मानसून की वापसी अब तक मध्यप्रदेश से भी नहीं हुई है।

अक्टूबर में अब-तक 157% ज्यादा बरसा पानी

इस बार अक्टूबर माह में अब तक सामान्य से 157% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 5 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 21.1 मिमी वर्षा होती है और मानसून लौट चुका होता है, लेकिन इस बार अब तक 54 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है।

comp 1 71 1759890726

15 अक्टूबर के बाद मानसून लौटने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर तक हुई बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है, जबकि इसके बाद की बारिश को ‘पोस्ट मानसून’ यानी मानसून के बाद की बारिश माना जाता है।

फिलहाल देश के कई हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की तरफ से मानसून लौटना शुरू होता है, लेकिन इस बार वापसी में देरी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में मानसून करीब 15 अक्टूबर के बाद लौटेगा, यानी सामान्य से करीब 10 दिन देरी से।

बेमेतरा में सबसे कम बरसा पानी

प्रदेश में अब तक 1167.4 मिमी औसत बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 524.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। जबकि बलरामपुर में 1520.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 52% ज्यादा है। ये आंकड़े 30 सितंबर तक के हैं।

जानिए क्यों गिरती है बिजली

बादलों में मौजूद पानी की बूंदें और बर्फ के कण हवा से रगड़ खाते हैं, जिससे उनमें बिजली जैसा चार्ज पैदा होता है। कुछ बादलों में पॉजिटिव और कुछ में नेगेटिव चार्ज जमा हो जाता है। जब ये विपरीत चार्ज वाले बादल आपस में टकराते हैं तो बिजली बनती है।

आमतौर पर यह बिजली बादलों के भीतर ही रहती है, लेकिन कभी-कभी यह इतनी तेज होती है कि धरती तक पहुंच जाती है। बिजली को धरती तक पहुंचने के लिए कंडक्टर की जरूरत होती है। पेड़, पानी, बिजली के खंभे और धातु के सामान ऐसे कंडक्टर बनते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनके पास या संपर्क में होता है तो वह बिजली की चपेट में आ सकता है।

zkk19 july slide 0217528334151757614451 1757732055
zkk19 july slide 0317528334641757614468 1757732062
zkk19 july slide 0117528334381757614483 1757732107



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुंगेली में लाइफ लाइन हॉस्पिटल को सीएमएचओ ने थमाया नोटिस:आयुष्मान योजना के नियमों के पालन में कमी,मरीजों से फीडबैक लेकर दिए सुधार के निर्देश

June 4, 2026

मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद:धमतरी में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया शव

June 4, 2026

डीजे संचालक के लापता बेटे का शव बरामद:कोरबा के टाइगर प्वाइंट पर 200 फीट गहरी खाई में मिला, पुलिस जांच में जुटी

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072845
Views Today : 38
Views Last 7 days : 1372
Views Last 30 days : 5728
Total views : 96372
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.