Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Weather Update| Rain Storm Alert Bastar Bijapur Sukma Narayanpur | मोन्था तूफान का छत्तीसगढ़ में असर…27 जिलों में अलर्ट: रायपुर सहित कई जिलों में बादल छाए, तेज हवा चल रही; गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Weather Update| Rain Storm Alert Bastar Bijapur Sukma Narayanpur | मोन्था तूफान का छत्तीसगढ़ में असर…27 जिलों में अलर्ट: रायपुर सहित कई जिलों में बादल छाए, तेज हवा चल रही; गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी – Chhattisgarh News

By adminOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 261761651563 1761706349
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मंगलवार को रायगढ़ में झमाझम बारिश हुई। ठंड बढ़ने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर देखने को मिल रहा है। रायपुर सहित कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज भी 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के सा

.

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम और मुंगेली।

यलो अलर्ट वाले जिले रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलौदा बाजार, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा। इन जिलों में बिजली गिरने और बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मंगलवार को अंबिकापुर और रायगढ़ में दोपहर के समय जोरदार बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट और ठंड का असर भी दिख रहा है। बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान होने की संभावना है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 30.2°C (दुर्ग) और न्यूनतम तापमान 19.2°C (पेंड्रा) रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को अंबिकापुर में जोरदार बारिश हुई है। इससे किसान चिंतित हैं। धान की फसल खराब होने का डर सता रहा है।

मंगलवार को अंबिकापुर में जोरदार बारिश हुई है। इससे किसान चिंतित हैं। धान की फसल खराब होने का डर सता रहा है।

बस्तर में 50-60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

बस्तर संभाग के जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और कांकेर जिलों में यह प्रभाव ज्यादा रहेगा।

वहीं कल यानी 30 अक्टूबर को बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों के कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में 50 से 60 किलों मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

तस्वीर बस्तर से लगे पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम की है, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

तस्वीर बस्तर से लगे पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम की है, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

अक्टूबर में अब तक 59 फीसदी ज्यादा बारिश

छत्तीसगढ़ से मानसून 15 अक्टूबर तक लौट गया। मानसून सीजन 30 सितंबर को ही खत्म माना जाता है। इसलिए अक्टूबर में होने वाली बारिश को मौसम विभाग सालाना वर्षा के रूप में रिकॉर्ड करता है। इस साल अब तक 1 से 26 अक्टूबर तक 89.4 मिमी पानी गिर चुका है। 26 दिन की औसत वर्षा 56.2 मिमी है। यानी औसत से 59 फीसदी ज्यादा पानी अब तक गिर चुका है।

बारिश का फसलों पर पड़ेगा असर

अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश और तेज हवा का असर फसलों पर पड़ेगा। खेतों में खड़ी फसल तेज हवा और बारिश के कारण खराब हो सकती है। जिन किसानों की फसल की कटाई हो चुकी है और उन्हें सुरक्षित भंडारण नहीं किया होगा तो फसल के भी भीगने की आशंका है।

कृषि मौसम विभाग ने इस संबंध में किसानों को फसलों को बारिश से बचाने की सलाह दी।

image 32 1761707093



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

देशी कट्टा बेचने की फिराक में घूम रहा युवक पकड़ाया:दुर्ग में ग्राहक का इंतजार कर रहा था, जिंदा कारतूस और 2 लाख कैश बरामद

May 6, 2026

रायपुर में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरफ्तार:लेडीज को बनाते निशाना, चलती बाइक से झपट्टा मारकर करते थे वारदात; मोबाइल-पर्स और बाइक जब्त

May 6, 2026

मैनपाट के आदिवासी परिवार पी रहे ढोढ़ी का पानी:सीएम ने सरगुजा कलेक्टर को लगाया फोन, कलेक्टर ने कहा-जिले में 100 हैंडपंप खुदेंगे

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069693
Views Today : 46
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 3839
Total views : 90737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.