टॉप न्यूज़

नशे में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला:कोरबा में खेत में रोपा लगाने के दौरान विवाद, मारपीट में हुई मौत, आरोपी फरार




कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम ठाड़पखना में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना शनिवार को खेत में रोपा लगाने के दौरान हुए विवाद के बाद हुई। आरोपी पति जगमोहन मंझवार वारदात के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतिका गंगोत्री बाई मंझवार (35 वर्ष) के देवर ने पुलिस को बताया कि शनिवार को गंगोत्री अपने पति जगमोहन मंझवार के साथ खेत में रोपा लगाने गई थी। दोनों ने शराब का सेवन किया था। उनके साथ गंगोत्री की डेढ़ साल की बेटी ज्योति मंझवार भी थी। अन्य ग्रामीणों के साथ वे खेत की जुताई कर रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे कुछ लोग घर लौट गए, जिसके बाद खेत में केवल गंगोत्री, जगमोहन और ज्योति बचे थे। खेत में काम करने को लेकर हुआ विवाद कुछ देर बाद पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। नशे में धुत जगमोहन ने गंगोत्री को हाथ और मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होते देख ज्योति अपनी छोटी बच्ची को लेकर दोपहर करीब 2 बजे घर लौट आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। शाम करीब 4:30 बजे गांव के मान साय मंझवार ने परिजनों को सूचना दी कि गंगोत्री खेत के मेढ़ पर बेहोश पड़ी है और उसका पति जगमोहन वहीं बैठा है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर गंगोत्री से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद उसे उठाकर घर लाया गया, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। गंगोत्री के चेहरे, सिर और माथे पर गंभीर चोटों के निशान थे। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में बताया कि महिला की मौत मारपीट से आई चोटों के कारण हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जगमोहन का गांव की शांति बाई नामक महिला से अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बांगो पुलिस ने आरोपी जगमोहन मंझवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button