जशपुर में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मना, जिला प्रशासन 2 नवंबर को करेगा राज्योत्सव

जशपुरनगर में 1 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने जिले के सभी निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस कार्यक्रम में अधिकार और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

कलेक्टर रोहित व्यास ने इस अवसर पर जिलेवासियों को आगामी जिला स्तरीय राज्योत्सव के आयोजन की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा 2 नवंबर को रणजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर व्यास ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से इस महत्वपूर्ण राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य के गौरवशाली स्थापना दिवस को मनाने और उसकी सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।








