छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के बहुप्रतीक्षित चुनाव 30 सितंबर को होंगे। प्रदेशभर के अधिवक्ता अपने-अपने कार्यस्थल पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कर सकेंगे।
.
इस चुनाव में स्टेट बार के लिए 25 सदस्यों का निर्वाचन होना है, जिसके लिए प्रदेशभर से लगभग 105 अधिवक्ता प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।
प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए साथी वकीलों से संपर्क कर पूरे प्रदेश के जिलों का दौरा किया है। राजनांदगांव से सीनियर वकील प्रशांत तिवारी भी प्रत्याशी हैं।

जानकारी के मुताबिक, अधिकांश मतदाताओं का रुझान प्रशांत तिवारी की ओर है। उन्हें उनकी कर्तव्यनिष्ठा, बेबाक व्यक्तित्व और एक सफल अधिवक्ता की छवि के कारण प्रबल समर्थन मिल रहा है।
इस चुनाव में मतदान तथा मतगणना एकल संक्रमणीय पद्धति के आधार पर होती है, जिसमें अधिवक्ता अपनी पसंद के आधार पर वरीयता क्रम में मतदान करते हैं।
<
