Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Rs 4000 Cr Scam
Breaking News

Chhattisgarh Rs 4000 Cr Scam

By adminJune 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
qbhnfz 1780637156
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ईडी ने दोनो आरोपियों के खिलाफ जांच तेज कर दी है। - Dainik Bhaskar

ईडी ने दोनो आरोपियों के खिलाफ जांच तेज कर दी है।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब और डीएमएफ घोटाला मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने कार्रवाई करते हुए कारोबारी अनवर ढेबर और रिटायर्ड IAS अधिकारी अनिल टुटेजा पर शिकंजा कसा है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, अब तक दोनों आरोपियों और उनसे जुड़े लोगों की 1400 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। इसी के साथ जांच का भी दायिरा बढ़ा दिया गया है।

ईडी की जांच में दावा किया गया है कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान सक्रिय रहे इस कथित सिंडिकेट ने चार बड़े घोटालों के जरिए करीब 4,000 करोड़ रुपए की अवैध कमाई की। इनमें सबसे बड़ा शराब घोटाला बताया गया है।

जांच एजेंसी के अनुसार सरकारी शराब दुकानों के माध्यम से अवैध रूप से कच्ची शराब बेचकर 3,200 करोड़ रुपए से अधिक का काला धन अर्जित किया गया। इस मामले में ईडी अब तक 85 लोगों को आरोपी बना चुकी है।

ED शराब घोटाले में जांच का दायरा बढ़ाया है।

ED शराब घोटाले में जांच का दायरा बढ़ाया है।

ढेबर–टुटेजा घोटालों के मास्टरमाइंड

जांच एजेंसियों के मुताबिक अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर इस पूरे नेटवर्क के नीति-निर्धारक और प्रमुख संचालक थे। डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) फंड घोटाले में पद का दुरुपयोग कर चाहेते ठेकेदारों को काम दिलाने और 25 से 40 प्रतिशत तक कमीशन लेने के आरोप लगाए गए हैं।

कोल घोटाले से जुड़े लोगों के खिलाफ ईडी की जांच जारी है।

कोल घोटाले से जुड़े लोगों के खिलाफ ईडी की जांच जारी है।

जांच में कई अनियमितताएं उजागर

इसके अलावा नकली होलोग्राम घोटाले में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर अवैध टेंडर दिए गए, जबकि प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए 183 करोड़ रुपए के ओवरटाइम भुगतान में गड़बड़ी सामने आई। जांच एजेंसियों ने कस्टम मिलिंग मामले में भी बड़ी वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा किया है।

कारोबारी अनवर ढेबर। (फाइल)

कारोबारी अनवर ढेबर। (फाइल)

1400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

ईडी की ओर से जून 2026 में की गई कार्रवाई में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की बेनामी और व्यावसायिक संपत्तियां कुर्क की गईं। इसके अलावा गोवा स्थित करीब 110 करोड़ रुपए के लग्जरी वेस्टिन होटल को भी जब्त किया गया, जिसे कथित तौर पर शराब घोटाले की रकम से खरीदा गया था।

रायपुर में ढेबर सिटी के प्लॉट, बेनामी जमीनें, शेल कंपनियां, होटल वेनिंगटन कोर्ट सहित अनवर ढेबर से जुड़ी 116 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्तियां जब्त की गई हैं। वहीं अनिल टुटेजा और उनके परिवार के नाम पर दर्ज 15.82 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियां भी कुर्क की गई हैं।

इसके साथ ही बैंक खातों, शेयरों, म्यूचुअल फंड निवेश, नकदी, फिक्स्ड डिपॉजिट और लगभग 28 करोड़ रुपए के आभूषण भी जब्त किए गए हैं।

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा (फाइल)

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा (फाइल)

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच तेज

ईडी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए के तहत चार्जशीट दाखिल कर दी है। कई जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं और अब विशेष अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की सुनवाई तेज होने की संभावना है। जांच एजेंसियां इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई-दुर्ग में 12 घंटे में दो मौतें:भिलाई में हिट एंड रन, दुर्ग में शिवनाथ नदी से युवक का शव बरामद, जांच जारी

June 5, 2026

दुर्ग में बैंक की सील तोड़कर मकान पर कब्जा:26 लाख के बंधक मकान पर बेटे ने किया दोबारा कब्जा, अधिकारियों की शिकायत पर FIR दर्ज

June 5, 2026

CCPL के इतिहास का सबसे बड़ा टर्न-अराउंड:11 गेंदों में सात विकेट खोकर हारी बस्तर, बिलासपुर के वरुण को लगातार 4 बॉल पर 4 विकेट

June 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072872
Views Today : 22
Views Last 7 days : 1194
Views Last 30 days : 5708
Total views : 96399
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.