Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CCPL के इतिहास का सबसे बड़ा टर्न-अराउंड:11 गेंदों में सात विकेट खोकर हारी बस्तर, बिलासपुर के वरुण को लगातार 4 बॉल पर 4 विकेट
Breaking News

CCPL के इतिहास का सबसे बड़ा टर्न-अराउंड:11 गेंदों में सात विकेट खोकर हारी बस्तर, बिलासपुर के वरुण को लगातार 4 बॉल पर 4 विकेट

By adminJune 5, 2026No Comments10 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1001057703 1780604736
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1001057703 1780604736
CCPL के सीजन-3 में गुरुवार को दो मुकाबले खेले जाने थे। पहले मुकाबले में रायगढ़ लायंस ने सरगुजा टाइगर्स हराया। वहीं दूसरा मुकाबला बस्तर बाइसंस और बिलासपुर बुल्स के बीच खेला गया, जो बड़ा ही नाटकीय रहा। दरअसल, बस्तर बाइसंस को आखिरी के दो ओवर में जीत के लिए 25 रन चाहिए थे। टीम का स्कोर 203/3 था। यानी हाथ में सात विकेट से और जीत बेहद ही आसान लग रही थी, लेकिन बिलासपुर बुल्स के वरुण सिंह भुईये ने 19वें ओवर में लगातार चार विकेट झटककर मुकाबले का रुख पलट दिया। आखिर में बस्तर की टीम 203/3 से 205 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम जीत जिताया मैच आखिरी के 11 गेंद में सात विकेट गंवाकर हार गई। आयुष ने बनाया CCPL का नया रिकॉर्ड पहली पारी में बिलासपुर बुल्स के ओपनर और कप्तान आयुष पांडेय ने 147 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 11 छक्के लगाए। यह CCPL इतिहास का अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। आयुष को विकल्प तिवारी का भी शानदार साथ मिला। विकल्प 68 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 195 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। राहुल ने लड़ाई लड़ी, लेकिन लक्ष्य बड़ा था 228 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्तर बाइसंस की टीम 19.5 ओवर में 205 रन पर ऑलआउट हो गई। विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल प्रधान ने 74 रन और विजय यादव ने 46 रन की पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। वरुण ने 4 गेंद में 4 विकेट लेकर पलटा मैच बिलासपुर बुल्स के गेंदबाज वरुण सिंह भुईये ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। उन्होंने लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर बस्तर की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। उनकी इस घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। प्लेयर ऑफ द मैच आयुष पांडेय ने रिकॉर्ड 147 रन बनाए, लेकिन निर्णायक समय पर 5 विकेट और लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट लेने वाले वरुण सिंह भुईये को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पहले मुकाबले में रायगढ़ लायंस ने सरगुजा टाइगर्स को 6 विकेट से हराया 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रायगढ़ ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। रायगढ़ की जीत के हीरो रहे संगीत सोनी, जिन्होंने 80 रन की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। फर्स्ट इनिंग में सरगुजा ने बनाए 188 रन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सरगुजा टाइगर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 188 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज सनिध्य हुरकट ने 91 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। हर्ष यादव ने 26 और आशुतोष सिंह ने 15 रन का योगदान दिया। रायगढ़ लायंस की ओर से दीपक यादव और राजा कुर्रे ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में रायगढ़ लायंस की शुरुआत शानदार रही। संगीत सोनी और ऋषभ तिवारी ने पहले विकेट के लिए 113 रन जोड़े। संगीत सोनी ने 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद आलोक साहू 29 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि नयन चौहान ने 16 रन बनाए। सरगुजा की ओर से गगनदीप सिंह और धनंजय नायक को 2-2 विकेट मिले, लेकिन वे टीम को हार से नहीं बचा सके। CCPL का हुआ शानदार आगाज इससे पहले छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2026 सीजन का शानदार आगाज हुआ। मैच शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी परफॉर्मेंस से स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया। पहले देखिए तस्वीरें- रायपुर की टीम ने दर्ज की बड़ी जीत उद्घाटन मुकाबले में 3 जून को रायपुर राइनोज ने राजनांदगांव पैंथर्स को 90 रन से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया था। कप्तान अमनदीप खरे के शतक की बदौलत रायपुर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। अमनदीप खरे ने 102 रन की कप्तानी पारी खेली, जबकि अमित कुमार यादव ने 85 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी की। राजनांदगांव की ओर से सत्यम दुबे ने 2 विकेट लिए। राजनांदगांव की शुरुआत रही बेहद खराब 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजनांदगांव पैंथर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम 56 रन पर ही 4 विकेट गंवा बैठी। कप्तान ने 74 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। पूरी टीम 16 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। रायपुर राइनोज की ओर से गौरव चतुर्वेदी ने 4 विकेट झटके। आशीष चौहान और प्रशांत साई पैंकरा ने 2-2 विकेट लिए। अमनदीप खरे को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस बार भी 6 टीमों के बीच हो रहा मुकाबला पिछली बार की तरह इस बार भी 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। फाइनल मिलाकर कुल 18 मुकाबले खेले जाएंगे। विनिंग टीम को कप के साथ 15 लाख कैश अवॉर्ड भी दिया जाएगा। वहीं उपविजेता टीम को 11 लाख रुपए मिलेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि दर्शकों के लिए एंट्री फ्री होगी, लेकिन उन्हें पहले टिकट बुक कराना जरूरी होगा। दरअसल, इस सीजन के हर मैच में दर्शकों को कैश प्राइज मिलेगा। सबसे खास, हर मैच की लाइव कमेंट्री क्रिकेट लवर्स को छत्तीसगढ़ी में सुनने को मिलेगी। इस सीजन की थीम है, खेले बढ़ियां-छत्तीसगढ़ियां। आयोजकों ने बताया स्टेडियम तक पहुंचने के चार स्टॉप से बस भी पिक कर सकेंगे। दर्शकों के पास टू-व्हीलर समेत 11 लाख कैश प्राइज जीतने का मौका CCPL के प्रेसिडेंट एवी भास्कर राव और CSCS के वी मोहनदास ने भास्कर को बताया कि CCPL सीजन-3 में इस बार सिर्फ चौके-छक्कों का रोमांच नहीं होगा, बल्कि दर्शकों के लिए भी बड़े इनाम रखे गए हैं। स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों को हर मैच के दिन लकी ड्रॉ के जरिए कैश प्राइज जीतने का मौका मिलेगा। सबसे बड़ा आकर्षण ओपनिंग डे और फाइनल में मिलने वाले दो टू-व्हीलर हैं। कुल 11 लाख रुपए बतौर रिवॉर्ड दर्शकों को दिए जाएंगे। छत्तीसगढ़ी रंग भी दिखेगा अधिकारियों ने बताया कि इस बार दर्शकों को छत्तीसगढ़ी कमेंट्री सुनने को मिलेगी, जो यूट्यूब पर लाइव प्रसारित होगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में भी छत्तीसगढ़ी माहौल बनाने की कोशिश की जाएगी, ताकि दर्शकों को अपनी संस्कृति से जुड़ाव महसूस हो। टिकट फ्री, लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी आयोजकों के मुताबिक दर्शकों के लिए सभी टिकट मुफ्त रहेंगे। ऑनलाइन टिकट बुकिंग www.ticketgenie.in के जरिए की जाएगी। मैच वाले दिन ऑनलाइन टिकट का स्क्रीनशॉट दिखाकर स्टेडियम से फिजिकल टिकट लिया जा सकेगा। टिकट के पीछे दिए गए लकी ड्रॉ कूपन से दर्शकों को कई इनाम जीतने का मौका मिलेगा। टिकट के काउंटर पार्ट को संभालकर रखना होगा। हर दिन मैच के इनिंग ब्रेक में कूपन निकाले जाएंगे और विजेताओं के नाम बड़ी स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे। 12 दिनों तक बना रहेगा रोमांच, 114 खिलाड़ी होंगे शामिल यह टूर्नामेंट 12 दिनों तक चलेगा। इसमें 6 टीमों के 114 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पहला मैच रायपुर और राजनांदगांव के बीच खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल एक ही दिन यानी 12 जून को होंगे। फाइनल मुकाबला भी 12 जून (रविवार) की शाम को खेला जाएगा। टीमों में रायपुर-बिलासपुर के खिलाड़ियों का दबदबा CCPL में खिलाड़ी चयन के आंकड़े बताते हैं कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट में फिलहाल रायपुर और बिलासपुर का दबदबा सबसे ज्यादा है। कुल 114 खिलाड़ियों में से 58 खिलाड़ी केवल रायपुर और बिलासपुर जिलों से आते हैं। इनमें रायपुर के 36 और बिलासपुर के 22 खिलाड़ी हैं। इसका मतलब है कि लगभग हर तीसरा खिलाड़ी रायपुर का है। 5 जिलों से केवल एक-एक खिलाड़ी का ही सलेक्शन भिलाई से 11 खिलाड़ी और राजनांदगांव से 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। दुर्ग और सरगुजा से 5-5 खिलाड़ी टीमों में जगह बनाने में सफल रहे हैं। बस्तर और कोरबा से 4-4 खिलाड़ियों को मौका मिला है। वहीं रायगढ़, महासमुंद, कबीरधाम, जशपुर और जांजगीर-चांपा जैसे जिलों का प्रतिनिधित्व सीमित रहा। धमतरी, नारायणपुर, कांकेर, कोरिया और दंतेवाड़ा जैसे जिलों से केवल एक-एक खिलाड़ी का चयन हुआ है। टीम-दर-टीम कहानी समझिए… रायपुर राइनोज: सबसे ज्यादा स्थानीय खिलाड़ी रायपुर राइनोज में रायपुर के 8 खिलाड़ी शामिल हैं। टीम की रीढ़ स्थानीय खिलाड़ियों पर टिकी हुई दिखाई देती है। हालांकि टीम के कप्तान अमनदीप खरे बिलासपुर जिले से हैं। बिलासपुर बुल्स: स्थानीय और बाहरी खिलाड़ियों का संतुलन बिलासपुर बुल्स में बिलासपुर के 7 और रायपुर के 6 खिलाड़ी शामिल हैं। यानी टीम का बड़ा हिस्सा इन दोनों क्रिकेट केंद्रों से आता है। कप्तान आयुष पांडेय रायपुर जिले से हैं। राजनांदगांव पैंथर्स: स्थानीय पहचान बरकरार राजनांदगांव पैंथर्स में राजनांदगांव के 5 खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा रायपुर और भिलाई के खिलाड़ियों की भी अच्छी मौजूदगी है। कप्तान अजय मंडल भी राजनांदगांव से हैं। बस्तर बाइसेन्स: नाम बस्तर का, आधार रायपुर-बिलासपुर का बस्तर बाइसेन्स में बस्तर जिले के केवल 3 खिलाड़ी हैं। इसके मुकाबले रायपुर और बिलासपुर के 4-4 खिलाड़ी टीम में शामिल हैं। कप्तान अनुज तिवारी रायपुर से आते हैं। सरगुजा टाइगर्स: स्थानीय खिलाड़ियों से ज्यादा बिलासपुर का प्रभाव सरगुजा टाइगर्स में सरगुजा के 3 खिलाड़ी हैं, जबकि बिलासपुर के 6 और रायपुर के 5 खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। कप्तान आशुतोष सिंह सरगुजा जिले से हैं, जिससे टीम को स्थानीय पहचान मिलती है। रायगढ़ लायंस: सबसे बड़ा विरोधाभास रायगढ़ लायंस में रायगढ़ जिले का केवल एक खिलाड़ी शामिल है। इसके उलट रायपुर के 9 और बिलासपुर के 5 खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। टीम के कप्तान ऋषभ तिवारी भी रायपुर से हैं। पिछले सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान हैं खरे पिछले सीजन 6 टीमों के कप्तानों के आंकड़ों पर नजर डालें तो रायपुर राइनोज के कप्तान अमनदीप खरे सबसे सफल बल्लेबाज कप्तान साबित हुए। उन्होंने 318 रन बनाकर कप्तानों की सूची में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे नंबर पर राजनांदगांव पैंथर्स के कप्तान अजय मंडल रहे। उन्होंने 295 रन बनाए और अपनी टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। दोनों कप्तानों ने मिलकर 613 रन बनाए, जो सभी कप्तानों के कुल रनों का लगभग 45 फीसदी है। अनुज, आयुष और आशुतोष ने भी की बढ़िया बल्लेबाजी बिलासपुर बुल्स के कप्तान आयुष पांडे 246 रन के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने पूरे सीजन में लगातार रन बनाए और अपनी टीम को कई मौकों पर मजबूती दिलाई। बस्तर बायसंस के कप्तान अनुज तिवारी 223 रन बनाकर चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने भी 200 से अधिक रन बनाकर अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। सरगुजा टाइगर्स के कप्तान आशुतोष सिंह ने 202 रन बनाए। हालांकि वे टॉप-4 में जगह नहीं बना सके, लेकिन 200 से ज्यादा रन बनाकर उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की। IPL में एंट्री का रास्ता है CCPL लीग के आयोजकों का कहना है कि CCPL का सबसे बड़ा असर यह हुआ है कि छत्तीसगढ़ के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने लगी है। पहले स्थिति यह थी कि IPL ऑक्शन की सूची में प्रदेश के एक-दो खिलाड़ियों का नाम ही दिखाई देता था। कई बार तो किसी खिलाड़ी का नाम भी ऑक्शन सूची में शामिल नहीं हो पाता था, लेकिन पिछले कुछ सोलों में तस्वीर तेजी से बदली है। साल 2025 के IPL ऑक्शन के लिए छत्तीसगढ़ के सात खिलाड़ियों को लिस्टेड किया गया था। इनमें आयुष पांडेय, अजय मंडल, शशांक सिंह, शुभम अग्रवाल, आशीष दहरिया, प्रतीक यादव और प्रशांत साई पैंकरा जैसे खिलाड़ी शामिल रहे। यह संख्या बताती है कि प्रदेश के क्रिकेटरों की प्रतिभा अब राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचानी जा रही है। CCPL प्रबंधन का मानना है कि इस लीग ने खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का ऐसा मंच दिया है, जहां से वे सीधे IPL फ्रेंचाइजियों और स्काउट्स की नजर में आ सकते हैं। यही वजह है कि इस बार भी पूरे टूर्नामेंट पर IPL टीमों के चयनकर्ताओं और टैलेंट स्काउट्स की नजर रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग में बैंक की सील तोड़कर मकान पर कब्जा:26 लाख के बंधक मकान पर बेटे ने किया दोबारा कब्जा, अधिकारियों की शिकायत पर FIR दर्ज

June 5, 2026

मंत्रीमंडल विस्तार पर CM बोले-आगे-आगे देखिए होता है क्या:बिलासपुर में समीक्षा बैठक 10 मिनट में खत्म, कहा-राजस्व मामलों में न हो देरी

June 5, 2026

BJP Wins 3, Congress 2 Seats

June 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072870
Views Today : 20
Views Last 7 days : 1192
Views Last 30 days : 5706
Total views : 96397
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.