Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में बैंक की सील तोड़कर मकान पर कब्जा:26 लाख के बंधक मकान पर बेटे ने किया दोबारा कब्जा, अधिकारियों की शिकायत पर FIR दर्ज
Breaking News

दुर्ग में बैंक की सील तोड़कर मकान पर कब्जा:26 लाख के बंधक मकान पर बेटे ने किया दोबारा कब्जा, अधिकारियों की शिकायत पर FIR दर्ज

By adminJune 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
da6ac4b0 fe0c 4b26 baed b4e9ecbe324f 1780633415572
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



da6ac4b0 fe0c 4b26 baed b4e9ecbe324f 1780633415572
दुर्ग में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की बंधक संपत्ति पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। बैंक अधिकारियों की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि युवक ने बैंक की ओर से सरफेसी एक्ट के तहत कब्जे में ली गई संपत्ति का सीलबंद ताला दो बार तोड़कर जबरन कब्जा कर लिया। साथ ही बैंक की ओर से लगाए गए कब्जे संबंधी नोटिस भी मिटा दिए। बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाने और वैधानिक प्रक्रिया में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं। 26 लाख के होम लोन से जुड़ा है विवाद मोहम्मद कासिम खान और मोहम्मद नसीम खान ने सुभाष नगर, कसारीडीह स्थित 1200 वर्गफीट भूमि और मकान को बंधक रखकर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक से 26 लाख रुपए का आवास लोन लिया था। मोहम्मद कासिम खान की मौत के बाद सह-ऋणी नसीम खान ने लोन का भुगतान नहीं किया, जिससे खाता एनपीए हो गया। लोन की वसूली नहीं होने पर बैंक ने सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की। दो बार सील किया गया मकान जिला दंडाधिकारी दुर्ग के आदेश पर 21 मार्च 2025 को तहसीलदार और पुलिस बल की मौजूदगी में मकान का कब्जा लेकर उसे सीलबंद किया गया था। आरोप है कि उसी दिन मोहम्मद कासिम के बेटे मोहम्मद वसीम खान ने ताला तोड़कर मकान पर कब्जा कर लिया और परिवार सहित वहां रहने लगा। इसके बाद बैंक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और दोबारा प्रशासन से संपत्ति का कब्जा दिलाने का अनुरोध किया। जिला दंडाधिकारी के आदेश पर 10 मार्च 2026 को फिर पुलिस बल की मौजूदगी में मकान बैंक के आधिपत्य में लेकर सीलबंद किया गया। इसके बावजूद वसीम खान ने दोबारा मकान पर कब्जा कर लिया, जिसके बाद बैंक ने एफआईआर दर्ज कराई। हाईकोर्ट से मिली राहत, टली ई-नीलामी बैंक ने 27 अप्रैल 2026 को संपत्ति की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसी दौरान वसीम खान ने बिलासपुर हाईकोर्ट से 15 दिन की राहत हासिल कर ली, जिसके चलते नीलामी स्थगित करनी पड़ी। निरीक्षण में सामने आया कब्जे का मामला बैंक अधिकारियों के अनुसार 28 अप्रैल 2026 को क्षेत्रीय प्रबंधक और एनपीए मैनेजर महिला पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बैंक के लगाए सीलबंद ताले गायब थे और उनकी जगह दूसरे ताले लगे हुए थे। इसके अलावा बैंक की ओर से दीवारों पर स्प्रे पेंट से लिखी गई भौतिक कब्जे की सूचना को रंग-रोगन कर मिटा दिया गया था। आसपास के लोगों ने मौखिक रूप से बताया कि वसीम खान ने ही ताला तोड़कर मकान पर कब्जा किया है। नामांतरण में गड़बड़ी का आरोप शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बंधक संपत्ति से मृतक कासिम खान का नाम हटाकर वसीम खान ने कथित रूप से अपना, नसीम खान और अपनी दो बहनों का नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया। बैंक का कहना है कि बंधक संपत्ति में किसी भी प्रकार का नामांतरण उसकी अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता। ऐसे में यह कार्रवाई नियमों के विपरीत और छलपूर्वक की गई है। पुलिस ने शुरू की जांच क्षेत्रीय प्रबंधक एनी अंसारी की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में अपराध बनते पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 329(3) और 324(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब दस्तावेजों की जांच, कब्जे की वैधानिक स्थिति और बैंक के आरोपों की पड़ताल कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Rs 4000 Cr Scam

June 5, 2026

CCPL के इतिहास का सबसे बड़ा टर्न-अराउंड:11 गेंदों में सात विकेट खोकर हारी बस्तर, बिलासपुर के वरुण को लगातार 4 बॉल पर 4 विकेट

June 5, 2026

मंत्रीमंडल विस्तार पर CM बोले-आगे-आगे देखिए होता है क्या:बिलासपुर में समीक्षा बैठक 10 मिनट में खत्म, कहा-राजस्व मामलों में न हो देरी

June 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072870
Views Today : 20
Views Last 7 days : 1192
Views Last 30 days : 5706
Total views : 96397
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.