Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भिलाई-दुर्ग में 12 घंटे में दो मौतें:भिलाई में हिट एंड रन, दुर्ग में शिवनाथ नदी से युवक का शव बरामद, जांच जारी
Breaking News

भिलाई-दुर्ग में 12 घंटे में दो मौतें:भिलाई में हिट एंड रन, दुर्ग में शिवनाथ नदी से युवक का शव बरामद, जांच जारी

By adminJune 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8ddcdb1b 690e 4435 af99 c401c0f2455e 1780637968128
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



8ddcdb1b 690e 4435 af99 c401c0f2455e 1780637968128
भिलाई और दुर्ग जिले में 12 घंटे के भीतर हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक मामले में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ड्राइवर की जान चली गई, जबकि दूसरे मामले में शिवनाथ नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पहली घटना भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र की है। गुरुवार रात सुपेला चौक स्थित कमला मेडिकल के पास एक अज्ञात कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। सुपेला चौक में हिट एंड रन, ड्राइवर की मौत भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मृतक की पहचान 43 वर्षीय अंकुश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिलासपुर का निवासी था और भिलाई के कृष्णा नगर में रहकर ड्राइवरी का काम करता था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है। शिवनाथ नदी में मिला युवक का शव दूसरी घटना दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार सुबह मोहलाई स्थित शिवनाथ नदी के एनीकट के पास पानी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। कोतवाली थाना प्रभारी नवीन सिंह राजपूत ने बताया कि मृतक की पहचान निखिल यादव के रूप में हुई है, जो मोहन नगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर का निवासी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस अधिकारियों के अनुसार, निखिल यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं हिट एंड रन मामले में पुलिस तकनीकी सबूतों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। दोनों मामलों में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में फोरलेन सड़क, डिवाइडर निर्माण का भूमिपूजन:सिहावा चौक से कोलयारी तक 5 KM सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू, यातायात सुविधा को मिलेगा बढ़ावा

June 5, 2026

Chhattisgarh Rs 4000 Cr Scam

June 5, 2026

दुर्ग में बैंक की सील तोड़कर मकान पर कब्जा:26 लाख के बंधक मकान पर बेटे ने किया दोबारा कब्जा, अधिकारियों की शिकायत पर FIR दर्ज

June 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072873
Views Today : 23
Views Last 7 days : 1195
Views Last 30 days : 5709
Total views : 96400
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.