रायपुर रेल मंडल में भी स्लीपर क्लास के यात्रियों को चादर और तकिये (बेडरोल) देने की तैयारी शुरू हो गई है।
दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल की तर्ज पर रायपुर रेल मंडल में भी स्लीपर क्लास के यात्रियों को चादर और तकिये (बेडरोल) देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए चेन्नई मंडल के अधिकारियों के साथ आइडिएशन और प्लानिंग पर चर्चा चल रही है।
.
सीनियर DCM अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो नए साल पर ये सर्विस शुरू की जा सकती है। शुरुआती चरण में इसे कुछ ट्रेनों में ही लागू किया जाएगा। इस संबंध में जल्द रेलवे घोषणा कर देगा।

यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर अन्य ट्रेनों में भी यह व्यवस्था बढ़ाई जाएगी।
चेन्नई डिवीजन में 1 जनवरी से शुरुआत
इससे पहले दक्षिण रेलवे जोन के चेन्नई मंडल ने बेडरोल सर्विस शुरू करने की घोषणा कर दी है। जहां स्लीपर क्लास के यात्रियों को भी साफ-सुथरा, सैनिटाइज चादर और तकिया 1 जनवरी 2026 से उपलब्ध कराया जाएगा।
पहली बार स्लीपर क्लास में बेडरोल, अभी तक सिर्फ AC क्लास में मिलता था
- अब तक बेडरोल AC कोच में ही उपलब्ध होता था।
- टिकट कीमत में बेडरोल चार्ज शामिल होता था।
- इसमें चादर, तकिया, कंबल और हैंड टावल शामिल होता है।
लेकिन अब भारतीय रेलवे पहली बार स्लीपर क्लास यात्रियों को भी बेडरोल देगी, हालांकि इसके लिए पैसेंजर को अतिरिक्त चार्ज का भुगतान करना होगा।
कितना लगेगा किराया?
चेन्नई डिवीजन के अनुसार, यात्री कोच अटेंडेंट को भुगतान कर सेट ले सकेंगे। यह टिकट में शामिल नहीं होगा। संभव है कि यही मॉडल रायपुर मंडल में लागू होगा।
- पूरा सेट (1 चादर + 1 तकिया + 1 कवर) 50 रुपए।
- सिर्फ चादर 20 रुपए।
- सिर्फ कवर के साथ तकिया 30 रुपए।

सिर्फ 10 ट्रेनों में पायलट प्रोजेक्ट
चेन्नई डिवीजन की बात करें तो इस सुविधा को शुरुआती चरण में 10 ट्रेनों में लागू कर रहा है। यदि यह मॉडल सफल होता है, तो रेलवे इसे राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ा सकती है। रायपुर मंडल में भी इसी मॉडल को टेस्ट-फेज में लागू किया जाएगा।
पहले चरण में 10 प्रमुख ट्रेनों में सेवा शुरू
चेन्नई डिवीजन ने घोषणा की है कि यह सेवा शुरुआत में 10 बड़े ट्रेनों में अगले 3 साल के लिए लागू होगी।
- मैंगलोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12685/12686)
- मन्नारगुड़ी एक्सप्रेस (16179/16180)
- तिरुचेंदूर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20605/20606)
- पलघाट एक्सप्रेस (22651/22652)
- सिलम्बू सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20681/20682)
- तांबरम–नागरकोइल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22657/22658)
- तिरुवनंतपुरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12695/12696)
- अल्लेप्पी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22639/22640)
<
