![]()
राजधानी रायपुर में बेटे ने अपने ही पिता की हसिया से वार कर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान राहुल साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बाइक खरीदने को लेकर पिता संतोष साहू नाराज था और उसने बाइक में तोड़फोड़ की थी।
.
पिता बेटे से अक्सर पैसों की मांग करता था। पैसा न देने और बाइक खरीदने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। गुस्से में आकर बेटे ने पिता पर हसिया से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।
खबर अपडेट की जा रही है…
<
