Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Raigarh: Two people sustained burn injuries after coming in contact with a high-tension wire. | हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 झुलसे: रायगढ़ में फ्लैक्स लगाने के दौरान हुआ हादसा, गंभीर रूप से घायल रायपुर रेफर – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh: Raigarh: Two people sustained burn injuries after coming in contact with a high-tension wire. | हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 झुलसे: रायगढ़ में फ्लैक्स लगाने के दौरान हुआ हादसा, गंभीर रूप से घायल रायपुर रेफर – Raigarh News

By adminDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
carant 1765523346
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


करंट से झुलसने के बाद घायलों को अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में फ्लैक्स लगाने का काम कर रहे दो युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद घायलों को ईलाज के लिए रायपुर अस्पताल ले जाया गया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक छातामुड़ा कबीर चैक क्षेत्र में रहने वाला रोहन सिंह 30 साल व उसका चचेरा भाई दीपक सिंह 22 साल ट्रांसपोर्ट नगर के पास महादेव मोटर्स नाम से दुकान का संचालन करते हैं।

जहां गुरूवार की शाम को उनके दुकान के उपर फ्लैक्स लगा रहे थे। इसी दौरान रोहन सिंह दुकान के उपर से गुजर रहे 11 केव्ही हाईटेंशन तार के अचानक चपेट में आ गया और उसे बचाने के प्रयास में दीपक भी करंट की संपर्क में आ गया।

इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि करंट की चपेट में आने से दोनों तकरीबन 30 से 40 प्रतिशत तक झुलस गए।

करंट के कारण चेहरा व हाथ भी झुलस गया, जिसका ईलाज किया जा रहा है

करंट के कारण चेहरा व हाथ भी झुलस गया, जिसका ईलाज किया जा रहा है

घायलों को रायपुर रेफर किया घटना को देखते ही आसपास के लोगों की वहां काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई और किसी तरह घायलों को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया।

जहां से प्रारंभिक ईलाज के बाद डाॅक्टरों ने घायलों को रायपुर के प्रायवेट अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद मामले में जूटमिल पुलिस आगे की जांच में जूटी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074898
Views Today : 93
Views Last 7 days : 4949
Views Last 30 days : 9400
Total views : 102986
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.