रात में लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में तेज ठंड पड़ने लगी है। तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में अब शुक्रवार से न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री व अधिकमत तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यही नहीं आसमान पर बादल छाए रहने के अनुमान से दिन के समय भ
.
पिछले करीब 2 दिनों से पहले की अपेक्षा ठंड बढ़ चुकी है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से सुबह के समय भी ठंड का अहसास हो रहा है और दोपहर की तेज धूप कुछ हद तक राहत दे रही है।
वहीं शाम होते ही लोग गरम कपड़ों व अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। यही नहीं मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार आने वाले दिन में तापमान में गिरावट होने से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है।
इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक देखा जा रहा है। जहां शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक ठंड पड़ रहा है और सुबह के समय कापू, छाल क्षेत्रों की सड़कों में कोहरा भी देखा जा रहा है।

शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने का अनुमान है
शनिवार से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार तापमान में और भी गिरावट होगी। ऐसे में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.9 व अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना है।
इसके बाद तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि होने से सोमवार से बुधवार तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
<
