Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Raigarh road will be constructed at a cost of more than Rs 6.26 crore. | रायगढ़ में भाठनपाली-बिंजकोट में बनेगी सड़क: 6.26 करोड़ की लागत से होगा निर्माण; वित्तमंत्री OP बोले- कमीशनखोरी बर्दास्त नहीं की जाएगी – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh Raigarh road will be constructed at a cost of more than Rs 6.26 crore. | रायगढ़ में भाठनपाली-बिंजकोट में बनेगी सड़क: 6.26 करोड़ की लागत से होगा निर्माण; वित्तमंत्री OP बोले- कमीशनखोरी बर्दास्त नहीं की जाएगी – Raigarh News

By adminDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
op binjkot 1 1765638996
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


प्रदेश के वित्तमंत्री व रायगढ़ विधायक ने सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भाठनपाली-बिंजकोट में सड़क का निर्माण होगा। 13 दिसंबर को इसका भूमिपूजन वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने किया।

.

यहां 6 करोड़ 26 लाख से अधिक की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन में लोगों को सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान वित्तमंत्री ने निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दास्त नहीं करने की बात भी कही है।

कार्यक्रम के दौरान वित्तमंत्री ने निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दास्त नहीं करने की बात कही

कार्यक्रम के दौरान वित्तमंत्री ने निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दास्त नहीं करने की बात कही

गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश

भाठनपाली में एनएच-49 से मोहंदाभाठा बस्ती तक 2.25 किलोमीटर सड़क और धनुहारडेरा से भाठनपाली तक 1.80 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है।

जिसकी कुल लागत 3.28 करोड़ रुपए है। वहीं बिंजकोट में एकताल रोड से बिंजकोट बस्ती तक और एकताल से सांपखंड़-सकरभोगा तक सड़कों के निर्माण में 2.98 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जाएंगे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी निर्माण कार्यों को 12 महीने के अंदर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्माण कार्यों में बेहतर गुणवत्ता के साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमीशनखोरी बर्दाश्त नहीं किए जाने की बात कही है।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद से प्रदेश की जनता के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं।

12 लाख किसानों को 3716 करोड़ रुपए का बकाया बोनस, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, 3100 रुपए प्रति क्विंटल भुगतान, श्री रामलला दर्शन योजना, 18 लाख गरीब परिवारों के लिए आवास, और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना इसके प्रमुख उदाहरण है।

सीसी रोड की डिमांड पूरा करने का आश्वासन

इस दौरान वित्तमंत्री ने भाठनपाली में 10 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण और बिंजकोट में 10 लाख रुपए के आवश्यक विकास कार्यों के लिए राशि देने की घोषणा की।

साथ ही ग्रामीणों की सीसी रोड की मांग को भी शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उज्ज्वला योजना के अंतर्गत बिंजकोट में 6 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन भी वितरित किए गए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोंडागांव में 23-24 जून को गायत्री जयंती महोत्सव:मोटरसाइकिल शोभायात्रा और 9 कुंडीय महायज्ञ और धर्मसभा का आयोजन

June 22, 2026

योग आयोग अध्यक्ष बोले- स्कूली पाठ्यक्रम में योग अनिवार्य होगा:अस्पतालों में तैनात होंगे योग थेरेपिस्ट, मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर संजय अग्रवाल का हुआ स्वागत

June 22, 2026

मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:राजनांदगांव में प्रगतिशील किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074929
Views Today : 9
Views Last 7 days : 2655
Views Last 30 days : 9075
Total views : 103017
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.