![]()
पुलिस फरार आरोपियों की तालाश कर रही थी, जहां गुरूवार की रात उन्हें पकड़ा गया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 9 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें घटना के बाद 2 आरोपियों को पकड़ा गया था। वहीं 2 फरार आरोपी की तालाश जारी थी। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का
.
मिली जानकारी के मुताबिक मधुबनपारा निवासी आरजू बानो मल्लिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 अगस्त को पारिवारिक झगड़ा के बाद वही अपने घर में ताला लगाकर मायके जिंदल पतरापाली चली गई थी।
इसके बाद 21 सितंबर की शाम को जब लौटी, तो उसने देखा कि घर ताला टूटा हुआ है। सीसीटीवी के तार काटे गए थे और आलमारी का लॉकर टूटा पाया गया।
घर से चार सोने के हार, तीन अंगूठियां, चार कान के सेट, चार जोड़ी चांदी की पायल, एक आईफोन 16 प्रो मैक्स और दो लाख रुपए कैश समेत करीब नौ लाख रुपए की चोरी की गई थी।
घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। मामले में जांच करते हुए पुलिस ने संदेही इकराम खान और मोहम्मद समीर को हिरासत में लिया।
पूछताछ में इकराम ने अपने साथी चांदनी चौक निवासी साबिर उर्फ बाटली 36 साल और मधुबन पूछापारा तालाब के पास रहने वाला सद्दाम मल्लिक 36 साल के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
रात में पकड़े गए फरार आरोपी पुलिस ने उनके पास से सोने का हार, एक बिस्किट, एक अंगूठी और चार जोड़ी चांदी की पायल समेत करीब तीन लाख रुपए का सामान बरामद किया था।
वहीं फरार आरोपियों की तालाश जारी थी। जहां साबिर उर्फ बाटली और सद्दाम मल्लिक को पुलिस ने बुधवार की रात रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पास से जेवरात और आईफोन जब्त आरोपी सद्दाम मल्लिक के पास से पुलिस ने एक सोने का मंगलसूत्र, 40 नग सोने के दाने, चोरी में प्रयुक्त हथौड़ा, पेचकस और बाइक बरामद किया।
वहीं आरोपी मोह. साबिर उर्फ बाटली के पास से सोने का ब्रेसलेट, आईफोन मोबाइल जब्त किया गया। इसके बाद मामले में दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
<
