Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Raigarh police action on drink and drive | रायगढ़ में ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस की कार्रवाई: शराब के नशे में वाहन चलाते मिले 37 चालक, त्यौहारी सीजन पर पुलिस का अभियान तेज – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh Raigarh police action on drink and drive | रायगढ़ में ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस की कार्रवाई: शराब के नशे में वाहन चलाते मिले 37 चालक, त्यौहारी सीजन पर पुलिस का अभियान तेज – Raigarh News

By adminOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
drink and 2 1760536139
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


एनएच रोड पर भी वाहन चालकों की जांच की गई, जो चालक शराब के नशे में मिला, उपर कार्रवाई की गई है

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में त्यौहारी सीजन को लेकर पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। जहां ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की और 37 वाहन चालको शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा। जिनके खिलाफ प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई

.

20 अक्टूबर को दीपावली का पर्व है और उसे लेकर पुलिस ने रात शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों की जांच शुरू की। जहां मंगलवार की देर शाम से लेकर रात तक यह कार्रवाई की।

सिटी कोतवाली, कोतरा रोड थाना, चक्रधर नगर, जूटमिल थाना, खरसिया, घरघोड़ा और तमनार थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम मुख्य रास्तों पर जांच शुरू किया।

दोनों ओर से आने-जाने वाली बाइक, चार पहिया और भारी वाहनों को रोका गया। ड्रायवरों का ब्रिथ एनालाइजर से शराब की जांच की गई। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्र में 37 वाहन चालक शराब के नशे में मिले।

जिनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इनमें कोतरारोड पुलिस ने सर्वाधिक 7 वाहन चालकों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

अक्सर भारी वाहनों के चालक नशे में होते हैं, ऐसे में ट्रैलर, डंफर चालकों की भी जांच की गई

अक्सर भारी वाहनों के चालक नशे में होते हैं, ऐसे में ट्रैलर, डंफर चालकों की भी जांच की गई

जुर्माना और सजा का प्रवाधान यातायात पुलिस ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत शराब पीकर वाहन चलाने पर पहली बार पकड़े जाने पर 6 माह तक की कैद है।

या फिर 10,000 तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। वहीं दूसरी बार इस तरह का अपराध करने पर सजा और जुर्माने में वृद्धि का प्रावधान है।

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ब्रिथ एनालाइजर से शराबी चालकांे की जांच की गई

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ब्रिथ एनालाइजर से शराबी चालकांे की जांच की गई

लगातार अभियान जारी रहेगा यातायात DSP उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए पुलिस का शहर और तहसील स्तर पर प्रतिदिन जांच अभियान जारी रहेगा।

एसपी द्वारा तेज रफ्तार, मॉडिफाई साइलेंसर और नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखने और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जिसके तहत पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। मंगलवार को 37 वाहन चालकों को ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में पकड़ा गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

खोंदरा जंगल में बुजुर्ग का शव पेड़ पर लटका मिला:19 मई से लापता थे, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

June 14, 2026

कोरबा में नाबालिग ने की आत्महत्या:युवक ने विवाद के बाद सरेआम जड़ा था थप्पड़, तलाश में जुटी पुलिस

June 14, 2026

सांसद चिंतामणी महराज ने शुरू किया ‘मोर गाँव-मोर पानी’ अभियान:खेत में गड्ढा खोदकर दिया जल संरक्षण का संदेश,किसानों को 5% मॉडल अपनाने कहा

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074018
Views Today : 1879
Views Last 7 days : 3452
Views Last 30 days : 8117
Total views : 99916
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.