नजूल जमीन पर बने मकान को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक मकान मालकिन को मकान का किराया मांगना इतना महंगा पड़ गया कि किराएदार महिला ने उसकी हाथ-मुक्कों से जमकर पिटाई कर दी। जब मकान मालकिन के बेटे ने बीच-बचाव किया, तो किराएदार महिला के पति ने उसकी भी धुनाई कर दी। मामले में दोनों पक्षो
.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चिराईपानी में रहने वाली सीमा बाई चौहान 40 साल अपने बेटा-बहु के साथ रहती है। उनका घर नजूल जमीन पर बना हुआ है और उसमें वह तीन अलग-अलग मकान का निर्माण कर दो मकान को किराए पर देकर अपना व परिवार को पालन पोषण करती है।
जहां उसका एक मकान खाली है और दूसरे मकान को बबीता देवी को 5 हजार रुपए माह का किराए में दी है। जहां बबीता अपने पति और बच्चों के साथ रहती है।
किराएदार बबीता पिछले करीब 6 माह से उसे मकान का किराया नहीं दे रही है। ऐसे में सोमवार को सीमा ने उसे किराए नहीं पटाने के कारण मकान को खाली करने की बात कही, तो बबीता गुस्से में आ गई और गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से उसके साथ मारपीट करने लगी।
शोर शराबा सूनकर जब सीमा का बेटा संदीप वहां पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। तब बबीता का पति जितेन्द्र पाल वहां पहुंचा और संदीप को गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट किया। मारपीट से सीमा के कमर व हाथ में और संदीप के दोनों हाथ में गंभीर चोट पहुंची।

घटना की रिपोर्ट पर कोतरा रोड पुलिस ने दोनों पक्षों के 4 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया
आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज घटना को देखकर आसपास रहने वाले लोग वहां पहुंचे और बीच-बचाव कर माहौल को शांत कराया। घटना के बाद पीड़िता ने कोतरा रोड थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया।
जहां पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
दूसरे पक्ष ने भी कराया रिपोर्ट वहीं मामले में दूसरे पक्ष की बबीता बाई ने भी रिपोर्ट दर्ज कराया है। जहां उसने बताया कि वह चिराईपानी में नजूल भूमि में मकान बनवाकर अपने परिवार के साथ निवास करती है।
जहां पड़ोस में रहने वाली सीमा बाई उसकी नजूल भूमि को अपना बताकर आए दिन विवाद करती है। इसके लिए कई बार गांव मे पंचायत बुलाकर समस्या का समाधान के लिए बैठक बुलाई गई, लेकिन परिणाम नहीं निकला। सोमवार को सीमा बाई उसके दुकान के पास आयी और गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगी।
मारपीट को देख बबीता का पति जितेन्द्र पाल व उसका बेटा विक्की पाल बीच-बचाव करने आए तो सीमा और उसका बेटा संदीप चौहान दोनों ने एक साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ मुक्कों से मारपीट किया। जहां बबीता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी मां-बेटा के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
<
