ट्रैफिक DSP ने ऑटो चालकों से मुलाकात कर उन्हें नियमों का पालन करने की बात कही
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अब ऑटो चालक बिना वर्दी के ऑटो नहीं चला सकेंगे। अगर बिना वर्दी नजर आए तो उनका जुर्माना काटा जाएगा। साथ ही सभी ऑटो चालकों को आईकार्ड पहनना भी अनिवार्य होगा। ताकि यात्रियों को किसी तरह की समस्या न आए। इसके लिए ट्रैफिक DSP ने ऑटो चा
.
रायगढ़ ऑटो संघ में तकरीबन 15 सौ ऑटो चालक हैं। जिसमें कई ऐसे ऑटो चालक होते हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पाती है। ऐसे में व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सभी ऑटो चालकों को वर्दी में ऑटो चलाने का निर्देश दिया है।
इसके लिए ट्रैफिक DSP उत्तम प्रताप सिंह ने ऑटो चालको से मुलाकात की। जहां उन्हें कहा गया कि ऑटो चालको की पहचान के लिए वर्दी पहने और आईकार्ड सभी अपने पास रखे।
इनके बिना ऑटो नहीं चलाए। इसके साथ ही सभी ऑटो को सिरियल नंबर जारी किया जा रहा है। ताकि एक नंबर उनके ऑटो और दूसरा संघ के रिकार्ड में रहे कि उस नंबर का ऑटो किसके द्वारा चलाया जा रहा है। ताकि कभी किसी प्रकार की घटना उस सिरियल नंबर के ऑटो से हो, तब उस पर कार्रवाई की जा सके।

ट्रैफिक DSP के द्वारा ऑटो संघ के पदाधिकारियों से जानकारी लेते हुए
बाहर से आकर चला रहे ऑटो यह भी बताया गया कि कई बार ऐसा होता है कि ऑटो ऐसा चालक चलाता है, जो जिला ऑटो चालक संघ में नहीं है। बल्कि बाहर का ऑटो चालका है।
इससे कई बार मारपीट, लूटपाट या छेड़छाड़ जैसी घटनाएं घटित हो जाती है और उसका पता नहीं चल पाता है। ऐसे में उन पर भी लगाम लग सकेगा।
नशे में मिलने पर होगी कार्रवाई यातायात पुलिस ने यह भी निर्देश दिया है कि कोई भी ऑटो चालक शराब के नशे में वाहन न चलाए। यातायात पुलिस समय-समय पर इसकी जांच भी करेगी और अगर नशे में कोई ऑटो चालक मिलता है, तो उस पर नियमानुसार जुर्माना की कार्रवाई भी की जाएगी।
रायगढ़ ऑटो संघ होता है बदनाम जिला रायगढ़ ऑटो संघ के अध्यक्ष संजय बाजपेयी ने बताया कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ड्रेस कोड और सिरियल नंबर को अनिवार्य किया जा रहा है।
कई बार ऐसा होता है कि बाहरी ऑटो चालक आते हैं और अपराध कर चले जाते हैं। इससे रायगढ़ ऑटो संघ बदनाम होता है। शराब पीकर ऑटो चलाने पर भी कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व में 3 ऑटो चालकों पर कार्रवाई हो चुकी है। उन्होंने बताया कि संघ के सभी सदस्यों को समझाईश दी गई है कि नियमों के अनुसार ऑटो को चलाए।
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई यातायात DSP उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि ऑटो चालकों की पहचान हो, इसके लिए वर्दी, आईकार्ड और सिरियल नंबर की शुरूआत की जा रही है। जल्द से जल्द ऑटो चालकों को इसका पालन किया जाना है।
समय-समय पर यातायात पुलिस द्वारा जांच भी की जाएगी। नशे में वाहन चलाते या किसी तरह से ट्रैफिक नियमों को तोड़ते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
<
