Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Raigarh elephants were told to go to the forest… and they left, video | हाथी को कहा जंगल जाओ…और हाथी चले गए VIDEO: मित्रदल ने बीच रास्ते से हाथियों को हटाया; एक्सपर्ट बोले- शांति से सब सुनते हैं – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh: Raigarh elephants were told to go to the forest… and they left, video | हाथी को कहा जंगल जाओ…और हाथी चले गए VIDEO: मित्रदल ने बीच रास्ते से हाथियों को हटाया; एक्सपर्ट बोले- शांति से सब सुनते हैं – Chhattisgarh News

By adminOctober 29, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 119 3 1761708348
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


करीब 15 हाथियों का दल जंगल के कच्चे रास्ते में पर खड़े थे।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जंगल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें हाथी मित्र दल ने हाथियों से कहा कि वे बीच रास्ते में ना खड़े होए, जंगल की तरफ चले जाए। ऐसा कहने के बाद हाथियों की दल जंगल की तरफ चला गया। मामला छाल रेंज के बोजिया परिसर का है।

.

यहां 15 हाथियों की मौजूदगी थी। 27 अक्टूबर को हाथियों का ग्रुप गड़ाइनबहरी औरानारा कच्चे रास्ते पर आ गया था, इसमें बेबी ऐलीफेंट भी शामिल थे। इस दौरान हाथी मित्र दल के सदस्य निगरानी के लिए पहुंचे।

तभी उन्होंने हाथियों से जंगल जाने के लिए कहा और हाथी रास्ता छोड़कर जंगल की तरफ चले गए। इस तरह का वीडियो पहली बार सामने आया है। इसे लेकर एक्सपर्ट की कहना है कि हाथी भाषा नहीं इशारा समझते हैं। हाथी मित्र दल के लोगों को वे शांति से सुनते-समझते है।

कच्चे रास्ते में खड़ा था हाथियों का दल।

कच्चे रास्ते में खड़ा था हाथियों का दल।

हाथी मित्र दल का आवाज सुनने के बाद बाकी हाथी जंगल भीतर चले गए

हाथी मित्र दल का आवाज सुनने के बाद बाकी हाथी जंगल भीतर चले गए

धीरे-धीरे समझने लगते हैं

वन्य जीवों के जानकारों का कहना है कि हाथियों के व्यवहार को हाथी मित्र दल समझते हैं। उनके खाने-आराम करने समेत उनके मूवमेंट की लगभग जानकारी होती है। हाथियों की जब वे निगरानी करते हैं।

तब हाथी भी उन्हें कई बार देखते हैं और हाथी मित्र दल दूर खड़े होकर उन्हें सुरक्षित रोड क्रॉस या उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। ऐसे में हाथी भी उन्हें बार-बार देखकर समझने लगते हैं कि ये हमे नुकसान नहीं पहुंचाने वाले हैं।

एक्सपर्ट का कहना है- शांति रखने पर हाथी सब समझते है।

एक्सपर्ट का कहना है- शांति रखने पर हाथी सब समझते है।

जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा

इस संबंध में एलिफेंट प्रोजेक्ट के पूर्व CCF व एलिफेंट एक्सपर्ट केके बिसेन ने बताया कि हाथी मानव की भाषा को नहीं समझते, लेकिन बार-बार देखने के बाद इशारों को जरूर पहचानने लगते हैं। हाथी मित्र दल वाले हल्ला नहीं करते शांति बरकरार रखते हैं। वहीं से उनका संबंध बन जाता है।

बिसेन ने बताया कि हाथी और मानव के बीच जो संबंध है उसे लेकर उन्होंने वीडियो भी बनाया है और उदाहरण में बताया कि पूर्व में देखने मिला था कि जब हाथी गड्ढे में गिर गए थे।

वनकर्मी उन्हें निकालने का प्रयास कर रहे थे, तो बाकी दल के अन्य हाथी दूर से देखते रहे और जब हाथी गड्ढा से बाहर निकला, तो आवाज लगाते हुए बिना कुछ नुकसान किए हाथी जंगल की ओर चले गए।

हाथी बहुत बार आवाज सुने होंगे

धरमजयगढ़ वन मंडल DFO जितेन्द्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि हाथी मित्र दल वाले हाथियों की मूवमेंट पर नजर रखते हैं और कई बार ऐसा मौका आया होगा कि उसी दल को उन्होंने आवाज दी होगी।

ऐसे में लगातार हाथी उनकी आवाज सुने होंगे, तो निश्चित तौर पर ऐसा हो सकता है कि वे आवाज और इशारा को समझ रहे हो। हाथी को नुकसान नहीं पहुंचाने पर वे भी नुकसान नहीं पहुंचाते है।

कई बार ऐसा होता है कि खेत में किसान काम कर रहा होता है और कुछ दूरी में हाथी बगल से निकल जाते हैं। हाथी के व्यवहार को समझ ले तो कोई जनहानि नहीं होगा।

वीडियो में हाथी मित्र दल के सदस्य ने कहा

वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी मित्र दल के सदस्यों ने दूर से आवाज लगाई। जंगल अंदर जाओ, रास्ते को छोड़ दो, इतना सुनते ही कुछ हाथी जंगल की ओर चले गए।

वहीं कुछ हाथी खड़े रहे, लेकिन बार-बार उन्हें भी जाने की आवाज लगाने पर वे भी चिंघाड़ लगाते हुए जंगल के अंदर चले गए।

इस तरह का वीडियो पहले नहीं देखा गया था, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद यह जरूर कहा जा रहा है कि अगर हाथियों के दल से छेड़छाड़ न किया जाए, तो वे अपने रास्ते चले जाते हैं। ………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायगढ़ में कुएं में गिरा बेबी एलिफेंट…VIDEO:बाहर निकलने चिंघाड़कर घुमाते रहा सूंड; रेस्क्यू होते ही JCB के बकेट को पकड़ा, फिर दौड़ते भागा जंगल

कुंए से निकलते ही हाथी शावक जेसीबी का बकेट अपने सूंड से पकड़ने की कोशिश करने लगा।

कुंए से निकलते ही हाथी शावक जेसीबी का बकेट अपने सूंड से पकड़ने की कोशिश करने लगा।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी का शावक जंगल किनारे एक कुएं में गिर गया। सुबह उसकी चिंघाड़ने की आवाज सुनकर लोगों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद वन अमले ने रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद शावक को JCB की मदद से कुएं से बाहर निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

देशी कट्टा बेचने की फिराक में घूम रहा युवक पकड़ाया:दुर्ग में ग्राहक का इंतजार कर रहा था, जिंदा कारतूस और 2 लाख कैश बरामद

May 6, 2026

रायपुर में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरफ्तार:लेडीज को बनाते निशाना, चलती बाइक से झपट्टा मारकर करते थे वारदात; मोबाइल-पर्स और बाइक जब्त

May 6, 2026

मैनपाट के आदिवासी परिवार पी रहे ढोढ़ी का पानी:सीएम ने सरगुजा कलेक्टर को लगाया फोन, कलेक्टर ने कहा-जिले में 100 हैंडपंप खुदेंगे

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069693
Views Today : 46
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 3839
Total views : 90737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.