छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिता ने अपनी ही 16 साल की बेटी से 2 साल तक रेप किया। एक दिन नाबालिग सहेलियों के साथ नए कपड़े पहनकर पार्क घूमने गई थी। इससे नाराज पिता ने उसे पीटा और जबरन संबंध बनाए। इसके बाद लड़की जब भी घर में अकेली रहती थी, तब आरोपी उसके
.
आरोपी पीड़िता को धमकी देता कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा। 10 दिसंबर को आरोपी ने बेटी के साथ फिर जबरदस्ती की। इस बार किसी तरह हिम्मत जुटाकर नाबालिग ने आपबीती मां को बताई। मां के साथ पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। महिला थाना और चक्रधर नगर थाना पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

रायगढ़ पुलिस ने बेटी से रेप के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
छोटी-छोटी बातों पर बच्चों को मारता-डांटता था
जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की अपने माता-पिता और 2 छोटे भाइयों के साथ रहती है। उसकी मां दूसरों के घरों में काम करती थी, जबकि उसका पिता घर पर ही रहता था। पिता कोई काम नहीं करता था। वह अक्सर बच्चों को छोटी-छोटी बातों पर मारता-डांटता भी था।
पार्क में घूमते देखा तो पीटा और रेप किया
26 जनवरी 2023 को लड़की नए कपड़े पहनकर अपनी सहेलियों के साथ पार्क में घूमने गई थी और वहां फोटो खिंचवा रही थी। तभी उसके पिता ने उसे देख लिया। जब वह घर लौटी, तो उसका पिता उसपर चिल्लाने लगा और मारपीट करते हुए जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।
नाबालिग ने उसका विरोध किया, तो उसे धमकाता और कहता कि इस बारे में किसी को बताया तो वो पूरे परिवार को जान से मार देगा।

जब भी घर में कोई नहीं रहता, तो पिता नाबालिग से मारपीट कर शारीरिक संबंध बनाता। (प्रतीकात्मक इमेज)
पीड़िता ने डर से बात छुपाए रखी
आरोपी की धमकी से सहमी नाबालिग ने यह बात किसी को नहीं बताई। उसके बाद से जब भी घर में कोई नहीं रहता, तो वह नाबालिग के साथ मारपीट कर शारीरिक संबंध बनाता।
10 दिसंबर 2025 को नाबालिग जब घर में अकेली थी, तो आरोपी उसके साथ फिर से मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह स्कूल चली गई। शाम को जब वह स्कूल से घर लौट रही थी।

पीड़िता ने महिला थाना में आरोपी पिता के खिलाफ की थी शिकायत।
घटना की जानकारी मां को दी
इस दौरान उसकी मां से रास्ते में मुलाकात हुई। जब उसने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता बुधवार को महिला थाना पहुंची और अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिता 2 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
आगे की कार्रवाई जारी
DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।
………………………………
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
नाबालिग से दोस्त के घर में रेप…बनाया अश्लील VIDEO:लड़की से बोला-किसी को बताया तो तलवार से काट डालूंगा, फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर कर दिया वायरल

महासमुंद में नाबालिग से रेपकर अश्लील वीडियो बनाया और फिर वायरल कर दिया।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग लड़की से रेपकर अश्लील वीडियो बनाया, फिर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। नाबालिग को धमकाया भी। आरोपी ने कहा कि किसी को बताया तो तलवार से काट डालूंगा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर….
<
