Uncategorized
रायगढ़ में सीजी सेट परीक्षा के दौरान कड़ा हंगामा, हाथ से कलावा उतरवाने पर प्रबंधन से भिड़े अभ्यर्थी

रायगढ़ में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) के दौरान चांदमारी केंद्र और सेंट जेवियर स्कूल में हाथ में बंधा कलावा हटाने को लेकर भारी विवाद हो गया। कलावा न हटाने पर एक छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोके जाने के आरोप के बाद माहौल गरमा गया।




