Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Muslim Garba Pandal Video; Shakib Naqab | Jagdalpur News | मुस्लिम युवक को तिलक लगाकर माता के जयकारे लगवाए…VIDEO: देवी की मूर्ति के आगे प्रसाद खिलाकर प्रणाम करवाया; जगदलपुर में गरबा डांस करने गया था – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Muslim Garba Pandal Video; Shakib Naqab | Jagdalpur News | मुस्लिम युवक को तिलक लगाकर माता के जयकारे लगवाए…VIDEO: देवी की मूर्ति के आगे प्रसाद खिलाकर प्रणाम करवाया; जगदलपुर में गरबा डांस करने गया था – Chhattisgarh News

By adminOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 7 1759207017
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गरबा इवेंट में डांस करने एक मुस्लिम युवक पहुंचा। युवक के माथे पर तिलक लगाकर जयकारे लगवाए गए।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित गरबा इवेंट में डांस करने एक मुस्लिम युवक भी पहुंच गया। हिंदू संगठन के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद देवी की मूर्ति के सामने लेकर गए। माथे पर तिलक लगाया, जयकारे लगवाए। प्रसाद खिलाकर प्रणाम करवाय

.

जानकारी के मुताबिक, समिति ने गरबा को लेकर कुछ नियम बनाए थे। जिसके मुताबिक समिति ने गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाया था। बावजूद इसके कुछ अन्य समाज के युवक वहां आ गए थे। इसके बाद समिति ने एक्शन लिया। इस दौरान हिंदू संगठन के लोगों ने वीडियो भी बना लिया।

देवी की मूर्ति के सामने युवक ने हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

देवी की मूर्ति के सामने युवक ने हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

मुस्लिम समुदाय का युवक भी गरबा में शामिल होने पहुंचा

दरअसल, रोटरी क्लब की ओर से गरबा का आयोजन किया गया था, जिसमें सोमवार रात मुस्लिम समुदाय का युवक शाकिब नवाब भी शामिल होने आया। इसकी जानकारी सनातन क्षेत्रीय मंच के सदस्यों को मिली। उन्होंने युवक की पहचान की। इसके बाद तिलक लगाकर युवक को जाने दिया।

जगदलपुर में मुस्लिम युवक से माता रानी के जयकारे भी लगाए।

जगदलपुर में मुस्लिम युवक से माता रानी के जयकारे भी लगाए।

गैर हिंदुओं के आने पर लगाई थी रोक

हिंदू संगठन के सदस्य कुणाल चालीस गांवकर ने बताया कि नवरात्रि से पहले 21 सितंबर को सभी समाज और हिंदू संगठनों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में गरबा आयोजन के नियम तय किए गए थे। इस नियमावली का ज्ञापन बस्तर जिले के SP शलभ सिन्हा को भी सौंपा गया।

कुणाल ने बताया कि उन्होंने पुलिस को पहले ही सूचित किया था कि नवरात्रि के दौरान सुरक्षा बल बनाया जा रहा है। इस बल का काम यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आयोजन में अभद्रता, फूहड़ता, अश्लील गाने, अश्लील कपड़े या गैर हिंदुओं का प्रवेश न हो।

गैर हिंदुओं के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई

उन्होंने कहा कि शहर के 2 से 3 गरबा आयोजनों में गैर हिंदुओं का प्रवेश होने की जानकारी मिली थी। कुणाल ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर आगे भी ऐसी कोई सूचना मिलेगी, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से गरबा में शामिल न होने की विशेष अपील की थी। उनका कहना था कि यदि किसी व्यक्ति का धार्मिक आस्था मूर्ति पूजा में नहीं है, तो उसे गरबा जैसे धार्मिक आयोजनों से दूर रहना चाहिए।

…………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

नवरात्रि गरबा उत्सव 2025…रायपुर में पारंपरिक पोशाक में एंट्री:फिल्मी सॉन्ग बैन, मुस्लिम युवाओं के जाने पर रोक, जानिए कहां-कहां आयोजन, क्या है खास

21728282352175855274217587178421758734024 1759207212

शारदीय नवरात्रि पर रायपुर में कई जगह गरबे का आयोजन किया जा रहा है। लोग पारंपरिक परिधान में गरबा-डांडिया खेलते नजर आ रहे हैं। इस बार गरबा में मुस्लिम युवाओं के जाने पर रोक लगाई गई है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम समाज के युवाओं से गरबा में नहीं जाने की विशेष अपील की है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुंगेली में दो कृषि केंद्रों पर कार्रवाई:अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निलंबन, उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

June 4, 2026

Gandhi Arrested, RS 9.83 Cr Compensation; Money Laundering Allegations

June 4, 2026

मुंगेली में लाइफ लाइन हॉस्पिटल को सीएमएचओ ने थमाया नोटिस:आयुष्मान योजना के नियमों के पालन में कमी,मरीजों से फीडबैक लेकर दिए सुधार के निर्देश

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072848
Views Today : 41
Views Last 7 days : 1375
Views Last 30 days : 5731
Total views : 96375
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.