Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh korba triple murder case strangulated with lemon in mouth | कोरबा ट्रिपल मर्डर…मुंह में नींबू डालकर घोंटा गला: पहले कबाड़ कारोबारी अशरफ को मारा, पैसा नहीं बरस रहा बोलकर 2 और को भी मार डाला – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh korba triple murder case strangulated with lemon in mouth | कोरबा ट्रिपल मर्डर…मुंह में नींबू डालकर घोंटा गला: पहले कबाड़ कारोबारी अशरफ को मारा, पैसा नहीं बरस रहा बोलकर 2 और को भी मार डाला – Chhattisgarh News

By adminDecember 14, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3176542930317655165991765560970 1765646886
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा ट्रिपल-मर्डर केस मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पैसों के लालच में तीनों की हत्या की गई थी।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बिलासपुर के तांत्रिक समेत 6 लोगों ने मिलकर 3 लोगों को मार डाला। इनमें स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े कबाड़ी किंग अशरफ मेमन की भी हत्या हुई है। शातिरों ने अशरफ मेमन के फॉर्म हाउस में तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया के दौरान वारदात को अं

.

जानकारी के मुताबिक कोरबा पुलिस ने तांत्रिक आशीष दास समेत 6 लोगों को अरेस्ट किया है। 5 लाख को ढाई करोड़ बना देंगे बोलकर तांत्रिक ने अपने साथियों के साथ पहले नीतीश राठौर, फिर अशरफ मेमन और फिर लास्ट में सुरेश साहू की हत्या की।

कोरबा पुलिस ने आरोपियों के पास से नायलॉन रस्सी, तंत्र-मंत्र सामग्री, मोबाइल फोन, बाइक, स्कूटी, इनोवा कार और 5 लाख रुपए कैश सहित कई अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। ट्रिपल मर्डर केस में अब तक 6 लोगों को जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार किए गए कारोबारी समेत तीन लोगों के मर्डर के आरोपी।

गिरफ्तार किए गए कारोबारी समेत तीन लोगों के मर्डर के आरोपी।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, बिलासपुर का तांत्रिक आशीष दास बुधवार शाम 4 बजे अपने तीन साथियों के साथ कोरबा पहुंचा। इसके बाद बरबसपुर में अशरफ मेमन के स्क्रैप यार्ड में तांत्रिक अनुष्ठान करना शुरू किया। तांत्रिक अनुष्ठान के दौरान अशरफ के पास 4 लाख रुपए और सुरेश साहू के पास 1 लाख रुपए थे।

पुलिस के मुताबिक राजेंद्र, केशव, अश्विनी कुर्रे, संजय साहू और भागवत प्रसाद कमरे के बाहर थे। कमरे की दीवार में एक छेद था। इस छेद से बाहर से एक रस्सी डाली गई थी। जैसे ही कमरे के अंदर से इशारा किया जाता, बाहर के लोग पीड़ितों के गले में फंसी रस्सी खींचते। पीड़ितों के मुंह में नींबू रखे गए थे, ताकि वे कोई शोर न मचा सकें।

सबसे पहले नीतीश रात्रे को कमरे के अंदर बुलाया गया। उसे जमीन पर बैठाया गया और तंत्र-मंत्र का नाटक शुरू किया गया। इसी दौरान अचानक उसके गले में नायलॉन की रस्सी डाल दी गई। कमरे के बाहर खड़े आरोपियों ने रस्सी को जोर से खींचा। नितेश कुछ पल तड़पा और वहीं उसकी सांसें थम गईं।

इसके बाद असरफ मेमन को बुलाया गया। उसे भी यही भरोसा दिलाया गया कि अब उसका पैसा कई गुना होने वाला है। जैसे ही वह कमरे में बैठा, उसके साथ भी वही किया गया। गले में रस्सी, बाहर से खींची गई डोर और कुछ ही मिनटों में उसकी भी जान चली गई।

सुरेश को भी तंत्र-मंत्र की आखिरी प्रक्रिया बताकर अंदर बुलाया गया। वह समझ भी नहीं पाया और उसी तरीके से नायलॉन रस्सी से उसका गला घोंट दिया गया।

आरोपियों से पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं।

आरोपियों से पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं।

अब जानिए कैसे पता चला की हत्या हो गई ?

जानकारी के मुताबिक अशरफ मेमन अपने साथ में बेटे को भी लेकर आया था, जिसे फॉर्म हाउस से बाहर रखा गया था। जब पिता अशरफ मेमन बहुत देर तक बाहर नहीं निकले तो बेटे ने आपत्ति जताई और कमरा खुलवाया। इसके बाद हत्या की जानकारी हुई। बंद कमरे में तीनों मृत पाए गए।

बिलासपुर अमेरी के रहने वाले अश्वनी कुर्रे, जो तांत्रिक की टीम के साथ आया था, उसने बताया कि 5 लाख रुपए को तंत्र विद्या से ढाई करोड़ बनाने की बात हुई थी। उस पैसे को बराबर हिस्सों में बांटा जाना था। हालांकि, तांत्रिक आशीष ने कमरे में तंत्र विद्या की।

पत्नी बोली- 5 दिन से पति को परेशान कर रहे थे

मृतक सुरेश साहू की पत्नी गुड़िया देवी ने कहा कि बिलासपुर का संजय साहू पिछले 5 दिन से कुछ करवाने के लिए पैसे के लिए उनके दिमाग में प्रेशर डाल रहा था। घर आकर उनको रात 12 बजे साथ ले गए। पता नहीं कहां खाना खिलाए हैं। 3 बजे आखिरी बार बात हुई उसके बाद से वह फोन नहीं उठा रहे थे।

स्क्रैप यार्ड के कमरे से स्क्रैप व्यवसायी अशरफ मेमन मृत अवस्था में मिले। (फाइल फोटो)

स्क्रैप यार्ड के कमरे से स्क्रैप व्यवसायी अशरफ मेमन मृत अवस्था में मिले। (फाइल फोटो)

40 छोटे-बड़े कबाड़ी दुकानदार जुड़े थे

अशरफ कबाड़ कारोबार में पूरे कोरबा के साथ-साथ दूसरे जिलों में भी जाना जाता था। जिले में करीब 40 छोटे-बड़े कबाड़ी दुकानदार उससे जुड़े थे। उसके नाम का काफी दबदबा था। कुछ बड़े कारोबारियों से उसका पुराना विवाद भी चलता रहा था।

इसी कारोबार में उसका छोटा भाई इमरान भी साथ काम करता था। अशरफ पर जुआ एक्ट, मारपीट, बलवा, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज थे। कोरबा के अलावा अन्य जिलों में भी उसके खिलाफ प्रकरण हैं।

कारोबार और पुराने विवादों की वजह से शहर में उसके कई दुश्मन भी थे। अशरफ 47 साल का था। उसके तीन बेटे हैं- शाहिद (27), अदनान (24) और अरमान (21)। बड़े बेटे शाहिद की शादी हो चुकी है।

पुलिस ने इन आरोपियों को अरेस्ट किया

कोरबा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि तांत्रिक आशीष दास, राजेन्द्र जोगी, केशव सूर्यवंशी, अश्वनी कुर्रे, संजय साहू उर्फ लव कुमार साहू और भागवत प्रसाद को गिरफ्तार किया गया गया है। पैसों के लालच में हत्या की गई है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

………………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

तंत्र-मंत्र के दौरान स्क्रैप कारोबारी समेत 3 की संदिग्ध मौत: तांत्रिक बोला-5 लाख को 2.5 करोड़ बना दूंगा,कोरबा में नींबू देकर कमरे में किया बंद

कोरबा में तंत्र-मंत्र के दौरान स्क्रैप कारोबारी समेत तीन लोग कमरे में मृत मिले।

कोरबा में तंत्र-मंत्र के दौरान स्क्रैप कारोबारी समेत तीन लोग कमरे में मृत मिले।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तंत्र-मंत्र के दौरान 3 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। बुधवार देर रात बरबसपुर स्थित एक स्क्रैप यार्ड के कमरे से स्क्रैप व्यवसायी अशरफ मेमन, तुलसी नगर निवासी सुरेश साहू और दुर्ग निवासी नीतीश कुमार के शव एक ही कमरे में मिले। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है। हालांकि, सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोंडागांव में 23-24 जून को गायत्री जयंती महोत्सव:मोटरसाइकिल शोभायात्रा और 9 कुंडीय महायज्ञ और धर्मसभा का आयोजन

June 22, 2026

योग आयोग अध्यक्ष बोले- स्कूली पाठ्यक्रम में योग अनिवार्य होगा:अस्पतालों में तैनात होंगे योग थेरेपिस्ट, मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर संजय अग्रवाल का हुआ स्वागत

June 22, 2026

मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:राजनांदगांव में प्रगतिशील किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074929
Views Today : 9
Views Last 7 days : 2655
Views Last 30 days : 9075
Total views : 103017
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.