Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Korba/Korea- Three bike riders died in a road accident | अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी,100 मीटर तक घसीटा: कोरबा में 1 की मौत, कोरिया में खड़ी ट्रक से टकराई बाइक,2 की गई जान – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Korba/Korea- Three bike riders died in a road accident | अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी,100 मीटर तक घसीटा: कोरबा में 1 की मौत, कोरिया में खड़ी ट्रक से टकराई बाइक,2 की गई जान – Chhattisgarh News

By adminOctober 9, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 3 1759997953
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक चकनाचूर हो गई।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार रात एक अज्ञात वाहन से बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद 100 मीटर तक घसीटा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र

.

वहीं, कोरिया जिले में नेशनल हाईवे 43, अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी। 8 अक्टूबर की रात हुए हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। मामला चरचा थाना क्षेत्र का है।

ये तस्वीर कोरबा की है, अज्ञात वाहन के घसीटने से बाइक के परखच्चे उड़ गए।

ये तस्वीर कोरबा की है, अज्ञात वाहन के घसीटने से बाइक के परखच्चे उड़ गए।

युवक की मौत के बाद लाश को स्थानीय लोगों ने गमछे से ढक दिया।

युवक की मौत के बाद लाश को स्थानीय लोगों ने गमछे से ढक दिया।

पहली घटना कोरबा की

पहली घटना कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश गुप्ता (35) और एक अन्य युवक किसी काम से बाहर निकले थे। बुधवार रात वह जटगा अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान लखनपुर के पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर ने मार दिया और 100 मीटर तक घसीटते ले गया। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद ड्राइवर भागा

हादसे में बाइक चला रहे ओमप्रकाश की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को मामूली चोंटें आई हैं। टक्कर मारने के बाद ड्रावर वाहन लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने फौरन मामले की जानकारी कटघोरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान की और उनके परिजनों को सूचित किया।

हादसे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, इस दौरान स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हादसे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, इस दौरान स्थानीय लोग मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोड पर भारी वाहनों का दबाव अधिक है और तेज रफ्तार के कारण कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने ऐसे चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा प्रशासन से सड़कों की मरम्मत और गति नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

इधर, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन और ड्राइवर की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि पंचनामा कर शव को पीएम के भेजा गया है। आगे की कार्रवाई जा रही है।

ये तस्वीर कोरिया की है, खड़े ट्रक से टकराने के बाद बाइक सवार 2 युवकों की जान चली गई।

ये तस्वीर कोरिया की है, खड़े ट्रक से टकराने के बाद बाइक सवार 2 युवकों की जान चली गई।

दूसरी घटना कोरिया की

दूसरी घटना कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, बिशुनपुर का रहने वाला बाइक सवार वीरेंद्र राजवाड़े (22) अपने रिश्तेदार नरेश राजवाड़े (21) के साथ बाइक से बैकुंठपुर की ओर से वापस बिशुनपुर जा रहे थे। रात करीब 12.30 बजे नेशनल हाईवे 43 पर बाइक तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

सिर में गंभीर चोट बनी मौत की वजह

इस हादसे में दोनों बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आईं और बेहोश हो गए। घटना की सूचना पर चरचा थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को एम्बुलेंस की मदद से पास के अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

युवकों के सिर में गंभीर चोट आने से ब्लडिंग हुई।

युवकों के सिर में गंभीर चोट आने से ब्लडिंग हुई।

घर से 500 मीटर दूर हादसा

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार में सामने से आ रहे किसी वाहन की लाइट के कारण युवक सड़क किनारे खड़ी ट्रक को नहीं देख सके और तेज रफ्तार में ट्रक के साइड से जा टकराए।

हादसे में मृत युवक बीरेंद्र राजवाड़े का घर घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर ही है। वे घर पहुंच पाते, इससे पहले ही हादसा हो गया। पुलिस मामले में मर्ग कायम करे आगे जांच पड़ताल कर रही है।

एम्बुलेंस से दोनों को अस्पताल ले गया गया। इससे पहले दोनों की मौत हो चुकी थी।

एम्बुलेंस से दोनों को अस्पताल ले गया गया। इससे पहले दोनों की मौत हो चुकी थी।

……………………

हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार…6 युवकों की मौत: MP से ओडिशा जा रहे थे,मरने वालों में 4 इंदौर के; ब्रेक लगाने पर बेकाबू हुई

राजनांदगांव में ट्रक से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए थे और 6 लोगों की मौत हो गई थी।

राजनांदगांव में ट्रक से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए थे और 6 लोगों की मौत हो गई थी।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास ट्रक से भिड़ गई। हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई। इनमें 4 मध्यप्रदेश के इंदौर और एक रतलाम का रहने वाला था। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। घटना बागनदी थाना इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में 24 घंटे में दो युवकों की मौत:राजधानी बार के पास मिला शव; हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, फरार आरोपी गिरफ्तार

June 5, 2026

Rajnandgaon Grain Warehouse Theft | CCTV Reveals Habitual Offender Arrested

June 5, 2026

राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम का डांस का वीडियो वायरल:गृह ग्राम में शादी समारोह में पारंपरिक लोकगीतों पर स्थानीय लोगों के साथ झूमीं

June 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072859
Views Today : 9
Views Last 7 days : 1181
Views Last 30 days : 5695
Total views : 96386
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.