Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Kondagaon – Demand for Block Project Manager | कोंडागांव में BPM को हटाने की मांग: बिहान दीदी बोलीं- ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर ने अभद्र व्यवहार किया, थाने पहुंचकर की शिकायत – Kondagaon News
Breaking News

Chhattisgarh Kondagaon – Demand for Block Project Manager | कोंडागांव में BPM को हटाने की मांग: बिहान दीदी बोलीं- ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर ने अभद्र व्यवहार किया, थाने पहुंचकर की शिकायत – Kondagaon News

By adminOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f760ca1c 7bc1 4f0b 92ba 0e62eeea382d 1759810259773
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ी 13 पंचायतों की महिलाओं ने (बिहान दीदी) ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर (BPM) पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। कोंडागांव जिले के फरसगांव जनपद के लंजोडा क्लस्टर की ये महिलाएं सामूहिक रूप से थाने पहुंचीं और

.

महिलाओं ने फरसगांव जनपद में पदस्थ BPM पर लगातार अभद्र और अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि BPM का रवैया असंवेदनशील है, जिससे वे काफी परेशान हैं। महिलाओं ने बताया कि इस संबंध में पहले भी जिला प्रशासन से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद न्याय की मांग को लेकर उन्हें थाने पहुंचना पड़ा। लंजोडा क्लस्टर की दीदियों का कहना है कि वे बिहान योजना के तहत सालों से आत्मनिर्भरता की दिशा में काम कर रही हैं। मेहनत और सामूहिक सहयोग से परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार किया है। BPM के कथित गैर-पेशेवर व्यवहार से उनके कार्य और आत्मसम्मान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

3a715e4f 3c4d 4e7b af19 2581f05e6a06 1759810259773

पद से हटाने की मांग

थाने में दीदियों ने सामूहिक रूप से लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने BPM को तत्काल पद से हटाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे कलेक्टर कार्यालय तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।

लंजोडा क्लस्टर की बिहान दीदी आमी नेताम ने बताया, “हम बिहान योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी हैं। लेकिन BPM का व्यवहार असहनीय है। हमने पहले भी अधिकारियों से शिकायत की थी, पर कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए हमें थाने आना पड़ा।

एक बिहान दीदी के पति मनीराम वैध ने कहा, “हमारी महिलाएं गांव में दूसरों के लिए प्रेरणा बनी हैं। यदि BPM जैसे अधिकारी उनके साथ अभद्रता करते हैं, तो यह उनके सम्मान पर चोट है। प्रशासन को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।”



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में बेटे ने मां की हत्या की:फावड़े से गले पर किया वार, परिवार में उसे कम महत्व देने की बात पर घटना को दिया अंजाम

April 26, 2026

बालोद में कपल ने एक ही फंदे से लगाई फांसी:घर से 45KM दूर पेड़ पर मिली लाश;बैंक जाने की बात कहकर निकली थी शादीशुदा-गर्लफ्रेंड

April 26, 2026

गोगांव, सेजबहार समेत कई गांवों में अवैध कब्जे:रायपुर में 500 एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, होगा सीमांकन

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068783
Views Today : 47
Views Last 7 days : 999
Views Last 30 days : 4155
Total views : 89764
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.