Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Khairagarh murder of husband and wife | पत्नी के सिर पर मारी कुल्हाड़ी…फिर टीचर पति को काटा: धंस गया था हथियार, 10,000 के लिए डबल मर्डर, ग्रामीणों ने भागते देखा, दौड़ाकर पकड़ा – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Khairagarh murder of husband and wife | पत्नी के सिर पर मारी कुल्हाड़ी…फिर टीचर पति को काटा: धंस गया था हथियार, 10,000 के लिए डबल मर्डर, ग्रामीणों ने भागते देखा, दौड़ाकर पकड़ा – Chhattisgarh News

By adminOctober 12, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
eod 281760193663 1760206661
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


खैरागढ़ डबल मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में पड़ोसी ने टीचर और उसकी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। पहले टीचर की पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मारी, फिर चीख सुनकर निकले टीचर को भी मार डाला। सिर पर कुल्हाड़ी धंस गई थी। वारदात महज 10 हजार रुपए के लिए हुई। मामला गंडई थाना

.

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम बाबूलाल शोरी (55) है, जबकि उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) है। दोनों पति-पत्नी को पड़ोसी भगवती मरकाम ने मारा है। मर्डर करते भाग रहा था, जिसे गांव के लोगों ने देख लिया। आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

घर के अंदर पति की लाश पड़ी थी, पास में बाइक गिरी हुई पड़ी मिली।

घर के अंदर पति की लाश पड़ी थी, पास में बाइक गिरी हुई पड़ी मिली।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, शुक्रवार की सुबह जब अतरिया गांव नींद में डूबा था, तभी करीब 4 से 5 बजे के बीच भगवती मरकाम दबे पांव शोरी दंपती के घर में दाखिल हुआ। अंधेरे और खामोशी के बीच वह सीधे उस कमरे में पहुंचा, जहां सुनती बाई सो रही थीं। आरोपी के हाथ धारदार कुल्हाड़ी थी।

इस दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी को महिला के सिर पर पूरी ताकत से दे मारी। सुनती बाई की चीख गूंज उठी। आवाज सुनते ही बाबूलाल शोरी कमरे से बाहर निकले, लेकिन भगवती पहले से तैयार था। उसने शिक्षक के सिर पर भी जोरदार वार किया।

खून के छींटे दीवारों पर, फर्श पर लथपथ लाशें

आरोपी के हमले इतने घातक थे कि मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई। खून के छींटे दीवारों पर थे, फर्श पर लथपथ लाशें पड़ीं थीं। अचानक आई चीखों से आसपास के लोग जाग गए। जब गांववाले शिक्षक के घर की ओर गए, तो देखा कि भगवती मरकाम तेजी से वहां से भाग रहा है।

इस दौरान गांव वालों को शक हुआ। गांव वाले बाबूलाल के घर पहुंचे। ग्रामीणों को घर बंद मिला। घर के अंदर झांकने पर दोनों की लाशें खून से लथपथ दिखीं। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को खबर दी।

वहीं सूचना मिलते ही गंडई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भगवती मरकाम को हिरासत में लिया। साथ ही दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। साथ ही आरोपी और पड़ोसियों से मर्डर केस में विस्तार से पूछताछ की।

घर के बाहर आंगन में लहूलुहान पड़ी मिली पत्नी की लाश।

घर के बाहर आंगन में लहूलुहान पड़ी मिली पत्नी की लाश।

अब जानिए आरोपी ने पति-पत्नी को क्यों मार डाला ?

पुलिस से आरोपी पड़ोसी भगवती मरकाम ने बताया कि शिक्षक बाबूलाल शोरी ने कुछ दिन पहले 10,000 उधार दिए थे। लौटाने के लिए बाबूलाल लगातार दबाव बना रहा था। फोन कॉल से याद दिलाना और बार‑बार टोकने से परेशान हो गया था। इससे छुटकारा पाने के लिए मर्डर की साजिश रची।

आरोपी भगवती ने सोचा कि दबाव से बचने का एक ही रास्ता है पति-पत्नी को मार देना। उसने साजिश रची। वारदात की सुबह करीब 4‑5 बजे, बिजली की लाइन खींचकर बंद कर दी। आंगन में रखे कुल्हाड़ी को रखा, फिर एक बाद एक पत्नी-पत्नी की लाशें बिछा दी।

डबल मर्डर के बाद घर के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।

डबल मर्डर के बाद घर के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।

पैसों को लेकर आरोपी ने हत्याएं की है- ASP

एडिशनल एसपी नितेश गौतम ने मीडिया को बताया कि ​​​​बाबूलाल शोरी, अतरिया गांव में रहने वाले एक अनुभवी शिक्षक थे, जो भदेरा स्कूल में पदस्थ थे। कुछ समय पहले उन्होंने अपने पड़ोसी भगवती मरकाम को 10 हजार रुपए की मदद की थी, लेकिन लगातार पैसे लौटाने का दबाव बनाने पर हत्या कर दी।

ASP ने बताया कि आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। उसे अतरिया गांव से गिरफ्तार किया गै। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी भगवती मरकाम को जेल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शवों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

………………………………

यह खबर भी पढ़ें…

खैरागढ़ में धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या: पत्नी की लाश आंगन में, पति का शव कमरे में लहूलुहान मिला, पड़ोसी हिरासत में

हत्या के घर के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, मौके पर पुलिस भी मौजूद रहा।

हत्या के घर के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, मौके पर पुलिस भी मौजूद रहा।

खैरागढ़ जिले के अतरिया गांव में शुक्रवार सुबह पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) के रूप में हुई है। पत्नी की लाश घर के आंगन में और पति का शव कमरे के भीतर खून से लथपथ हालत में मिला। यह वारदात गंडई थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

755c994f 77d9 43e3 82ad d23334b89e4a 1760185956838



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

FB आईडी से कर रहा था युवती के फोटोस वाइरल:राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से दबोचा गया, तेलंगाना का है आरोपी

June 18, 2026

युवती को ब्लैकमेल करने वाले मामले में तीसरी गिरफ्तारी:जांजगीर-चांपा में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, 70 हजार मांगे थे

June 18, 2026

लोरमी जंगल में नर तेंदुए का शव मिला:गले पर चोट के निशान, दो तेंदुओं के संघर्ष की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074602
Views Today : 62
Views Last 7 days : 5586
Views Last 30 days : 9826
Total views : 102632
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.