Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Kanker- Youth staged a semi-nude protest over irregularities in school repairs | स्कूल मरम्मत में गड़बड़ी…युवाओं ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन: कांकेर में प्रदर्शनकारी बोले-मरम्मत केवल कागजों पर हुआ, कार्रवाई नहीं होने पर नग्न प्रदर्शन की चेतावनी दी – Kanker News
Breaking News

Chhattisgarh Kanker- Youth staged a semi-nude protest over irregularities in school repairs | स्कूल मरम्मत में गड़बड़ी…युवाओं ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन: कांकेर में प्रदर्शनकारी बोले-मरम्मत केवल कागजों पर हुआ, कार्रवाई नहीं होने पर नग्न प्रदर्शन की चेतावनी दी – Kanker News

By adminOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 3 3 1759837571
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल ब्लॉक में ‘स्कूल जतन योजना’ के तहत स्कूल भवन मरम्मत में कथित गड़बड़ी के खिलाफ स्थानीय युवाओं ने मंगलवार को अर्धनग्न प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि योजना के नाम पर खुलेआम भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की गई है, लेकिन प्रशासन ने अब

.

प्रदर्शनकारी ने बताया कि उन्होंने पहले भी एक दिवसीय धरना दिया था और खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय का घेराव कर मामले की जांच की मांग की थी। कोई ठोस कार्रवाई न होने पर उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए अर्धनग्न प्रदर्शन किया।

युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा, जिसमें पूर्ण नग्न प्रदर्शन भी शामिल है। युवाओं के अनुसार, कई स्कूलों में मरम्मत कार्य केवल कागजों पर ही हुआ है। कुछ भवनों में मामूली रंगरोगन और मरम्मत दिखाकर लाखों रुपए के बिल पास किए गए हैं।

comp 4 1 1759837585
comp 2 1 1759837594

दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्यों में न तो गुणवत्ता का ध्यान रखा गया और न ही वास्तविक जरूरतों को पूरा किया गया। इस मामले पर शिवसेना ने भी कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने एक बयान जारी कर कहा कि स्कूल जतन योजना में भ्रष्टाचार केवल दुर्गुकोंदल ब्लॉक तक सीमित नहीं है, बल्कि कांकेर जिले और पूरे छत्तीसगढ़ में हुआ है।

शिवसेना ने याद दिलाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने इसी मुद्दे पर राज्यभर में आंदोलन किया था। उन्होंने कहा कि अब जब प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है, तब भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

संगठन ने मांग की है कि सरकार तत्काल सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों की जांच करे और उनकी अवैध संपत्ति जब्त कर राजसात करे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की जा सकती।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में बेटे ने मां की हत्या की:फावड़े से गले पर किया वार, परिवार में उसे कम महत्व देने की बात पर घटना को दिया अंजाम

April 26, 2026

बालोद में कपल ने एक ही फंदे से लगाई फांसी:घर से 45KM दूर पेड़ पर मिली लाश;बैंक जाने की बात कहकर निकली थी शादीशुदा-गर्लफ्रेंड

April 26, 2026

गोगांव, सेजबहार समेत कई गांवों में अवैध कब्जे:रायपुर में 500 एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, होगा सीमांकन

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068783
Views Today : 47
Views Last 7 days : 999
Views Last 30 days : 4155
Total views : 89764
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.