जशपुर शहर के जैन मंदिर तिराहे पर गुरुवार दोपहर स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में हो गई। हादसे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सामने आया है।
.
प्रत्यक्षदर्शी कमलेश जैन के अनुसार, कॉलेज रोड निवासी संजय जैन अपनी स्कूटी से सन्ना रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सन्ना रोड की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर स्कूटी से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर गिर पड़े और उनके सवार दूर जा गिरे।

एक घायल रांची रेफर
हादसे में संजय जैन को गंभीर चोटें आई हैं और उनका पैर टूट गया है। बाइक सवार युवक भी बुरी तरह घायल हुआ है। दोनों घायलों को तत्काल जशपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने संजय जैन को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है।
जबकि दूसरे घायल युवक का इलाज जशपुर जिला अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया।

<
