Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh GST raid on the family of actress Ankita Lokhande-Vicky Jain | एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के परिवार पर GST रेड: बिलासपुर में 3 कोल कारोबारियों ने सरेंडर किए 27 करोड़, इनमें महावीर-फील, पारस कोल वाशरी शामिल – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh GST raid on the family of actress Ankita Lokhande-Vicky Jain | एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के परिवार पर GST रेड: बिलासपुर में 3 कोल कारोबारियों ने सरेंडर किए 27 करोड़, इनमें महावीर-फील, पारस कोल वाशरी शामिल – Chhattisgarh News

By adminDecember 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 11 1816651242701765608531 1 1765647125
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के परिवार पर GST की छापेमारी हुई है। (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्टेट GST टीम ने 3 बड़े कोयला व्यापारियों महावीर कोल वाशरी, फील कोल और पारस कोल एंड बेनेफिशिएशन के 11 ठिकानों पर छापे मारी की। स्टेट GST सेक्रेटरी मुकेश बंसल के निर्देश पर रायपुर टीम ने ऑफिस, घर, प्लांट और वाशरी समेत कुल 11

.

12 दिसंबर की सुबह से लेकर देर रात तक टीम ने तीनों व्यापारियों के लेन-देन और इनकम रिकॉर्ड की जांच की। जांच के बाद महावीर कोल वाशरी ने 10 करोड़ सरेंडर किए। इसके दूसरे दिन फील ग्रुप ने 11 करोड़ और पारस कोल वाशरी ने 6 करोड़ 50 लाख रुपए सरेंडर किए।

इस तरह तीनों कारोबारियों ने मिलाकर 27 करोड़ 50 लाख सरेंडर किए हैं। जानकारी के मुताबिक महावीर कोलवाशरी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के परिवार से जुड़ा है।

बिलासपुर में 3 बड़े कोल कारोबारी के यहां GST का छापा।

बिलासपुर में 3 बड़े कोल कारोबारी के यहां GST का छापा।

जीएसटी की डायरेक्ट निगरानी में थे

अफसरों की शुरुआती जांच में कोल मिक्सिंग और अन्य कामों में इनपुट टैक्स की हेराफेरी की बात सामने आई। कारोबारी अपने टैक्स बचाने के लिए तरह-तरह के खेल कर रहे थे। बिलासपुर में रेड के दौरान जांच करने पहुंचे अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बचते रहे।

हालांकि, बताया जा रहा है कि शहर के 3 बड़े कोल कारोबारी लंबे समय से जीएसटी की डायरेक्ट निगरानी में थे। उनका कारोबार का तार देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़ा है। कारोबार से होने वाले आय की तुलना में उनका टैक्स कम मिलने के बाद डायरेक्ट रायपुर की टीम ने कारोबारियों घर रेड की।

जांच के बाद आंकड़े आएंगे सामने

जानकारी के मुताबिक, अफसरों ने कोयले में मिक्सिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तत्वों की खरीदी-बिक्री संबंधी सारी जानकारी कारोबारियों से ली है, लेकिन इनकी मात्रा का मिलान नहीं हो सका है। मात्रा का मिलान होने के बाद टैक्स चोरी के आकड़े सार्वजनिक किए जाने की बात कही जा रही है।

दूसरे दिन भी सभी ठिकानों में चली

टीम की जांच शनिवार (13 दिसंबर) को भी जारी रही। रायपुर के अफसर दो दिन से शहर में डटे हुए थे। तीनों कारोबारियों के सभी ठिकानों पर अलग-अलग टीम के अफसरों ने कार्रवाई की। नए तथ्यों की तलाश किए जाने की बात कही गई है।

इसके अलावा शुक्रवार को टीम देर रात तक व्यापार विहार और लिंक रोड स्थित ऑफिस समेत वाशरी, प्लांट में जांच करती रही।

………………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

कोयला घोटाला…राकेश जैन ने सूर्यकांत को 50 करोड़ भेजे: CA ने फर्जी-कंपनियों से अवैध वसूली की, 5 साल से फरार था, 8 दिन की रिमांड पर

राकेश जैन ने सूर्यकांत को 50 करोड़ भेजे

राकेश जैन ने सूर्यकांत को 50 करोड़ भेजे

छत्तीसगढ़ कोल घोटाला मामले में आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) राकेश कुमार जैन को EOW ने गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि राकेश जैन अवैध कोल वसूली को फर्जी कंपनियों और हवाला के जरिए कोल घोटाले के आरोपियों तक पहुंचाता था। आरोपी पिछले 5 साल से फरार था और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोंडागांव में 23-24 जून को गायत्री जयंती महोत्सव:मोटरसाइकिल शोभायात्रा और 9 कुंडीय महायज्ञ और धर्मसभा का आयोजन

June 22, 2026

योग आयोग अध्यक्ष बोले- स्कूली पाठ्यक्रम में योग अनिवार्य होगा:अस्पतालों में तैनात होंगे योग थेरेपिस्ट, मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर संजय अग्रवाल का हुआ स्वागत

June 22, 2026

मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:राजनांदगांव में प्रगतिशील किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074929
Views Today : 9
Views Last 7 days : 2655
Views Last 30 days : 9075
Total views : 103017
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.