Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Fake Currency Racket | Durg Fake Note Racket Youtube | Raipur Husband Wife Arrested | कर्ज बढ़ने पर यूट्यूब से नकली नोट छापना सीखा: रायपुर के दंपती साप्ताहिक बाजारों में खपाते थे, नोटों पर लगाते थे मिट्टी, रंगे हाथ पकड़ाए – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Fake Currency Racket | Durg Fake Note Racket Youtube | Raipur Husband Wife Arrested | कर्ज बढ़ने पर यूट्यूब से नकली नोट छापना सीखा: रायपुर के दंपती साप्ताहिक बाजारों में खपाते थे, नोटों पर लगाते थे मिट्टी, रंगे हाथ पकड़ाए – Chhattisgarh News

By adminDecember 31, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs341767108148 1767113797
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नकली नोट छापने वाले रायपुर के पति-पत्नी पकड़ाए हैं।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नकली नोट छापने वाले रायपुर के पति-पत्नी पकड़ाए हैं। कर्ज बढ़ने पर यूट्यूब से नकली नोट छापने का तरीका सीख लिया। 500, 200 और 100 रुपए के नकली नोट छापकर साप्ताहिक बाजार में छोटे व्यापारियों के खपाते थे। मामला रानीतराई थाना क्ष

.

शातिर पति-पत्नी ने किसी को शक न हो, इसके लिए नोटों पर मिट्टी तक लगा देते थे। इससे वे पुराने और चलन के नोट लगे। इस तरह बाजार में कई नकली नोट खपा दिए गए। नोटों की खराब प्रिंट क्वालिटी और छूने में अलग एहसास से व्यापारी सतर्क हो गए।

दुर्ग के साप्ताहिक मार्केट में हल्ला हुआ। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। इसके बाद पुलिस ने बाजार में ही दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने 1 लाख 70 रुपए से ज्यादा के नकली नोट, कलर फोटो कॉपी प्रिंटर और पेपर बरामद किया है।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

पति-पत्नी ने यूट्यूब से नकली नोट छापने का तरीका सीखा था।

पति-पत्नी ने यूट्यूब से नकली नोट छापने का तरीका सीखा था।

पुलिस ने 1.70 लाख रुपए से ज्यादा के नकली नोट बरामद किए हैं।

पुलिस ने 1.70 लाख रुपए से ज्यादा के नकली नोट बरामद किए हैं।

नकली नोट छापने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नकली नोट छापने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ऑनलाइन मंगाई मशीन, छापने लगे नकली नोट

SSP विजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों ने ऑनलाइन मशीन मंगवाई थी। इसी से वे नकली नोट को छाप रहे थे। ग्राम सिलपट धमतरी निवासी सब्जी विक्रेता तुलेश्वर सोनकर ने शिकायत में बताया कि शाम करीब 5.30 बजे पुरुष और महिला ने उससे 60 रुपए की मटर और मिर्च खरीदी। बदले में 500 रुपए का नोट दिया।

उसने बाकी पैसे लौटा दिए और नोट गल्ले में रख लिया। कुछ देर बाद अन्य व्यापारियों ने बाजार में नकली नोट चलने की सूचना दी। जब तुलेश्वर ने गल्ले की जांच की तो नोट देखने और छूने में ही नकली लगा। नोट का नंबर 9EP143736 भी संदिग्ध पाया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी दंपती ने रानीतराई बाजार के अलावा पाटन साप्ताहिक बाजार में भी कई व्यापारियों को नकली नोट थमाकर सामान खरीदा था। सब्जी मंडी, ठेले और छोटे व्यापारियों को ही वो निशाना बना रहे थे, जिससे जल्दी पकड़ में न आएं।

पुलिस ने घर की तलाशी लेकर लाखों रुपए के नकली नोट बरामद किए।

पुलिस ने घर की तलाशी लेकर लाखों रुपए के नकली नोट बरामद किए।

कई व्यापारियों के पास भी मिले नकली नोट

एक व्यापारी के पास नकली नोट मिलने की जानकारी होते ही पूरे बाजार के व्यापारियों ने अपने पास रखे नोट चेक किए। इसमें रानीतराई के बाजार में व्यापारी भावेश देवागंन कौही, आदो राम बेलवाकुदा, दीपक साहू, संतोष देवागंन असोगा, शीतल यादव डिधारी, चंद्रिका बाई खपरी, रोहित सोनकर सब्जी मण्डी, भूपेन्द्र पटेल खपरी के पास भी पति-पत्नी ने नकली नोट दिया था।

29 दिसंबर 2025 को रानीतराई साप्ताहिक बाजार में व्यापारियों ने नकली नोट चलने की शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम बाजार पहुंची और संदिग्धों पर नजर रखी। इसी दौरान आरोपी अरुण कुमार तुरंग (50) और पत्नी राखी तुरंग (40) को पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने नकली नोट चलाने की बात स्वीकार कर ली।

शक न हो इसलिए नोटों पर लगाते थे मिट्टी

पुलिस पूछताछ में आरोपी अरुण तुरंग ने बताया कि मशीन से 500 रुपए के असली नोट की फोटो कॉपी कर नकली नोट छापते थे। उन्हें काटकर बाजार में चलाया जाता था। आरोपी के पास रानीतराई बाजार में चलाने के लिए करीब 5200 रुपए के नकली नोट थे। किसी को शक न हो इसलिए नोटों पर मिट्टी लगाते थे।

आरोपी पति-पत्नी ने बाजार में कई नकली नोट खपा दिए।

आरोपी पति-पत्नी ने बाजार में कई नकली नोट खपा दिए।

रायपुर स्थित घर की तलाशी में मिले नोट

पुलिस ने आरोपियों के रायपुर जिले के सोनपैरी, मुजगहन स्थित घर की तलाशी ली। वहां से कलर फोटो कॉपी मशीन, पेपर और 1 लाख 65 हजार 300 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए। मौके से जब्त 5200 रुपए जोड़कर कुल 1 लाख 70 हजार 500 रुपए के नकली नोट पुलिस ने जब्त किए हैं।

medium text quote 7 1767107609



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076604
Views Today : 522
Views Last 7 days : 3932
Views Last 30 days : 11737
Total views : 106737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.