Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Elephants trampled crops of 53 farmers in Raigarh, causing maximum damage in Kapu range | रायगढ़ में हाथियों ने 53 किसानों की फसल रौंदी: कापू रेंज में सबसे ज्यादा नुकसान, रात के अंधेरे में खेतों में घुसे – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh: Elephants trampled crops of 53 farmers in Raigarh, causing maximum damage in Kapu range | रायगढ़ में हाथियों ने 53 किसानों की फसल रौंदी: कापू रेंज में सबसे ज्यादा नुकसान, रात के अंधेरे में खेतों में घुसे – Raigarh News

By adminOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 118 2 1760068100
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


हाथियों ने एक ही रात में 53 किसानों के कई एकड़ फसलों को बर्बाद कर दिया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों ने एक बार फिर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। बुधवार (8 अक्टूबर) रात में हाथी जंगल से निकलकर खेतों तक पहुंचे और जिले के 53 किसानों की फसलों को अपने पैरो से रौंद दिया। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान कापू रेंज में हुआ

.

मामला घरघोड़ा रेंज के छर्राटांगर का है। बताया जा रहा है कि हाथियों का दल दिन में आराम करता है। रात के अंधेरे में वे खाने की तलाश में खेतों में पहुंचते है। यहां नुकसान पहुंचाने के बाद हाथियों का मूवमेंट कोरबा वन मंडल की तरफ हुआ है, लेकिन अब भी जिले में 65 हाथी अलग-अलग जंगल में विचरण कर रहे हैं।

हाथी दल रात के समय खेतों में फसल को नुकसान पहुंचा रहा।

हाथी दल रात के समय खेतों में फसल को नुकसान पहुंचा रहा।

53 किसानों की फसल चौपट

धरमजयगढ़ वन मंडल के कापू रेंज के ठाकुरपोड़ी, नारायणपुर, कमरई में 43 किसानों के फसलों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है। वहीं बाकारूमा रेंज के रैरूमा, और चिडोडीह में 7 फसल, छाल रेंज के तेंदुमुड़ी में 1 किसान का फसल बर्बाद किया है।

इसके अलावा रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज के छर्राटांगर में 2 किसानों का धान फसल और मकान को नुकसान पहुंचाया है। गुरुवार की सुबह से वनकर्मी हाथियों के द्वारा किए गए नुकसान का आंकलन करने में जूट गए थे।

दल में शावक भी शामिल

जिले के दो वन मंडल में 65 हाथी मौजूद हैं। जिसमें नर हाथी की संख्या 28, मादा 23 और शावक 14 है। धरमजयगढ़ वन मंडल में 42 और रायगढ़ वन मंडल के जंगल में 23 हाथी विचरण कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिन के समय हाथी जंगल में आराम करने के बाद रात में खाने की तालाश में गांव के करीब खेतों में पहुंच रहे हैं।

गांव-गांव में करा रहे मुनादी

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाथियों की निगरानी हाथी मित्र दल और वनकर्मियों के द्वारा की जा रही है। ऐसे में जब हाथियों की जानकारी मिलती है, तो तत्काल आसपास के प्रभावित गांव में मुनादी करायी जा रही है। ग्रामीणों को अकेले जंगल जाने से मना करने के साथ ही हाथी की जानकारी मिलने पर सूचना देने कहा गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

कबीरधाम एसपी की आउटर इलाकों में रेड:संवेदनशील इलाकों में की गश्त, शराब पीने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

June 16, 2026

बंदी की संदिग्ध मौत मामला… CCTV फूटेज आया सामने:कोतरा रोड थाना में नहीं हुई मारपीट, पुलिस ने रखा अपना पक्ष, न्यायिक जांच जारी

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074330
Views Today : 838
Views Last 7 days : 5369
Views Last 30 days : 9695
Total views : 101895
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.