दुर्ग जिले में गौण खनिज रेत खदानों का आबंटन अब पूरी तरह ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए खनिज विभाग की ओर से एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से सभी चरणों को ऑनलाइन किया जा रह
.
उप संचालक खनिज दीपक मिश्रा ने बताया कि यह प्रशिक्षण शुक्रवार (10 अक्टूबर) को दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक जिला पंचायत सभागार दुर्ग में होगा। इसमें दुर्ग संभाग के सभी जिला अधिकारी, खनिज विभाग के प्रतिनिधि और इच्छुक बोलीकर्ता शामिल होंगे।

रेत खदान आबंटन की प्रक्रिया होगी सुगम
प्रशिक्षण के दौरान पोर्टल पर पंजीयन प्रक्रिया, निविदा जारी करना, बोली लगाना, तकनीकी अर्हता जांच, लॉटरी प्रक्रिया और अधिमानी बोलीदार चयन जैसे सभी महत्वपूर्ण चरणों की जानकारी दी जाएगी। ई-नीलामी प्रणाली से रेत खदान आबंटन की पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम होगी।
राजस्व की प्राप्ति भी बढ़ेगी
जिससे खनन कार्यों में अनियमितता कम होगी और राजस्व की प्राप्ति भी बढ़ेगी। सभी प्रतिभागियों को निर्धारित समय पर प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, जिला पंचायत दुर्ग की सामान्य प्रशासन स्थायी समिति की बैठक 9 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी।
जिला पंचायत सभाकक्ष में होगी बैठक
यह बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में होगी, जिसमें विभिन्न प्रशासनिक और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक में समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
<
