Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Durg- International Panthi artist seeks help from CM | अंतरराष्ट्रीय पंथी कलाकार ने CM से मांगी मदद: डायबिटीज के कारण गंवाया एक पैर, नकली पैर के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र – durg-bhilai News
Breaking News

Chhattisgarh Durg- International Panthi artist seeks help from CM | अंतरराष्ट्रीय पंथी कलाकार ने CM से मांगी मदद: डायबिटीज के कारण गंवाया एक पैर, नकली पैर के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र – durg-bhilai News

By adminOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
17e311c7 12c5 4f56 90f1 d12231f9424d 1761905746987
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अंतरराष्ट्रीय पंथी कलाकार मिलाप दास बंजारे ने डायबिटीज के कारण अपना एक पैर गंवा दिया। 66 वर्षीय बंजारे ने अब नकली पैर लगवाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

.

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे पत्र में बताया कि शुगर की बीमारी के कारण उनके पैर में चोट लगी थी, जो ठीक नहीं हो पाई। आखिर में पूरा पैर काटना पड़ा, जिससे वे अपंग हो गए हैं और अब किसी काम के लायक नहीं रहे।

पंथी कलाकार ने सीएम से नकली पैर लगवाने में सहायता का अनुरोध किया है। दुर्ग जिले के जरवाय गांव में जन्मे मिलाप दास बंजारे ने आठ साल की उम्र में पंथी नृत्य सीखना शुरू किया था। उन्होंने अपने गुरु दुकालूराम डहरिया से इस लोककला की बारीकियां सीखीं।

8b2e0998 c428 4b22 ad57 58a22b87ba26 1761905746988

आर्थिक तंगी के बावजूद कला के प्रति उनका जुनून बना रहा। बंजारे के समर्पण का परिणाम यह हुआ कि 1987 में उन्होंने रूस के नौ शहरों में तीन महीने तक पंथी नृत्य की प्रस्तुतियां दी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति का प्रतिनिधित्व किया।

उन्हें इशुरी सम्मान, कला रत्न, धरती पुत्र और देवदास बंजारे सम्मान सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। वे 250 से अधिक मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। वे कहते हैं, “कला ने मुझे पहचान दी, लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि मैं नकली पैर तक नहीं लगवा पा रहा। बस मुख्यमंत्री से उम्मीद है कि वो मेरी मदद करेंगे।”

901982dd 69d1 4c3e 8117 15705b4918b9 1761905746994

संस्कृति का दूत, जो अब मदद का इंतजार कर रहा

मिलाप दास बंजारे ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मंच से दुनिया तक पहुंचाया। आज वही कलाकार एक नकली पैर के लिए सहायता का इंतजार कर रहा है। उनका दर्द न केवल एक कलाकार का है, बल्कि उस संस्कृति का भी है।

9bbb74cd f2b3 4685 bf4d 2b5d8228670c 1761905746989

पंथी नृत्य की पहचान

पंथी नृत्य छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध लोकनृत्य है, जिसे संत गुरु घासीदास की वंदना में प्रस्तुत किया जाता है। इस नृत्य में कलाकार पारंपरिक वाद्ययंत्र- झांझ, मंजीरा और ढोलक की ताल पर थिरकते हैं। मानव पिरामिड जैसी अद्भुत मुद्राओं के जरिए कलाकार सत्य, अहिंसा और मानवता का संदेश देते हैं।

7849024e a143 44b9 80ac e62390337abb 1761905746992



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

तांदुला बांध का जलस्तर घटा, पानी के समुचित उपयोग की है जरूरत

May 7, 2026

सेजेस अरमरीकला में प्रवेश, आवेदन 9 तक

May 7, 2026

रेलवे पटरी पर लेट गए प्रेमी व प्रेमिका, हाथ और धड़ अलग

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069716
Views Today : 19
Views Last 7 days : 572
Views Last 30 days : 3697
Total views : 90760
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.