Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Durg Bhilai Neighbors murdered a young man | गर्लफ्रेंड से मिलने घर गए बॉयफ्रेंड को पीट-पीटकर मार-डाला: भिलाई में भाइयों ने दरवाजा बंद कर बेरहमी से पीटा; मां बोली-लड़की बुलाकर ले गई थी – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Durg Bhilai Neighbors murdered a young man | गर्लफ्रेंड से मिलने घर गए बॉयफ्रेंड को पीट-पीटकर मार-डाला: भिलाई में भाइयों ने दरवाजा बंद कर बेरहमी से पीटा; मां बोली-लड़की बुलाकर ले गई थी – Chhattisgarh News

By adminOctober 31, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 145 1 1761809998
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भिलाई में गर्लफ्रेंड से मिलने घर गए बॉयफ्रेंड की हत्या।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवक को उसकी गर्लफ्रेंड के भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला। गुरुवार (30 अक्टूबर) की सुबह 8 बजे लड़की घर पर अकेली थी। तभी युवक उससे मिलने घर पहुंच गया। ये बात जब भाइयों को पता चली तो उन्होंने युवक को पकड़ा लिया।

.

युवक को इतना पीटा की उसकी जान चली गई। मर्डर में 5 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं 3 फरार हैं। घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है। दोनों का घर एक ही मोहल्ले में था।

मृतक की मां का आरोप है कि लड़की ही उनके बेटे को बुलाकर अपने साथ ले गई थी। जहां उसे मरवाया गया है। युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई। पुलिस मामले में आगे कार्रवाई कर रही है।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

घटना के बाद मोहल्ले में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना के बाद मोहल्ले में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मां का आरोप है कि लड़की उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गई थी।

मां का आरोप है कि लड़की उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गई थी।

लड़की के घर गया था युवक

खुर्सीपार थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि खुर्सीपार के रहने वाले सूरज की बहन से विक्की उर्फ धीरज सरोज (25 साल) का प्रेम-प्रसंग था। 30 अक्टूबर की सुबह युवती की मां बाहर गई हुई थी। भाई सूरज भी घर पर नहीं था।

इस बीच युवक ने लड़की को कॉल किया और घर आने की बात कही। युवती ने बार-बार मना किया, लेकिन विक्की नहीं माना और जबरदस्ती घर के अंदर घुस गया। बताया जा रहा है कि इसके थोड़े देर के बाद युवती का भाई घर आ गया।

उसने दोनों को एक साथ देख लिया। इसकी जानकारी लगते ही विक्की ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद सूरज ने अपने मामा के लड़कों को फोन कर बुलाया।

किसी तरह दरवाजा खोलने के बाद सभी ने मिलकर विक्की की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान विक्की को सिर पर ज्यादा गंभीर चोट लगी। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

मृतक विक्की उर्फ धीरज सरोज। (फाइल फोटो)

मृतक विक्की उर्फ धीरज सरोज। (फाइल फोटो)

मृतक की मां का आरोप- बेटे को बुलाकर ले गई युवती

दूसरी तरफ मृतक की मां शोभा सरोज का कहना है कि मेरे बेटे विक्की को युवती घर बुलाने आई थी। वो उसे बुलाकर अपने साथ लेकर गए हैं और उसके बाद उसे सभी ने मिलकर जान से मार दिया है। गेट बंद कर सब लोगों ने मारा है।

उसका बेटा सूरज मुझे मारकर भगा दिया। मैं मोहल्ले वालों को बुलाई। लोगों ने बताया कि मेरा बेटा लड़की के पीछे-पीछे गया था, उसके पीछे मैं भी गई। लेकिन तब तक मेरे बेटे को मारकर लेटा दिए थे।

5 लोग हत्या में शामिल, 2 की गिरफ्तारी

इस मामले में खुर्सीपार थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि मामले में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। इसमें एक का नाम सूरज है, जिसके घर पर यह पूरी वारदात हुई है। वहीं इस मामले में सूरज के मामा का लड़का सुधांशु और उसके साथ 3 अन्य आरोपी शामिल हैं।

इन सभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभी सुधांशु और सूरज 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बाकी 3 आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि लड़की का भाई सूरज रायपुर में काम करता था। दिवाली और छठ मनाने के लिए वो भिलाई आया था।

मृतक की मां ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

मृतक की मां ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

बेटे को बुलाने के लिए लड़की घर आई थी

घटना के बाद मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि कोई लड़की उनके बेटे को घर में बुलाने आई थी, वह बिना बताए चला गया। फिर 4-5 लोग मिलकर मारने लगे। जब तक मां वहां पहुंचती तब उनके बेटे को मारकर लेटा दिए थे। बेटा खून से लथपथ पड़ा था।

मां ने कहा कि 15 दिन पहले की बात है। सूरज ने ही उनकी बेटी को भी गायब करवा दिया था। 3-4 दिन परेशान रही। थाने के चक्कर काटी तब बेटी लौटी है। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस के मुताबिक, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

…………………………………………

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

रायपुर बॉयफ्रेंड-मर्डर केस…लॉज के CCTV में दिखा कपल:अबॉर्शन के झगड़े में प्रेग्नेंट नाबालिग ने की हत्या; दो बार चेक-इन, खून के छींटे से फंसी

एवॉन लॉज में नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को मार डाला।

एवॉन लॉज में नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को मार डाला।

रायपुर में बॉयफ्रेंड का मर्डर करने वाली नाबालिग गर्लफ्रेंड को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मंगलवार (30 सितंबर) को बिलासपुर से पकड़ाई आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर किया है। वहीं, इस कपल का होटल में एंट्री करते हुए एक CCTV फुटेज भी आया है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कुएं से निकलते ही ग्रामीणों की तरफ दौड़ा तेंदुआ,VIDEO:जान बचाने तालाब में कूदे लोग, बिना ट्रेंकुलाइज किए रेस्क्यू, 20 गांवों में धारा 163 लागू

May 9, 2026

पुलिया निर्माण धीमा होने से आवागमन प्रभावित

May 9, 2026

20 साल में चौथी बार शनिवार को शनि जयंती, कई शुभ संयोग बने

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069819
Views Today : 22
Views Last 7 days : 306
Views Last 30 days : 3567
Total views : 90865
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.