छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘पेंट द सिटी’ चमकारी अभियान शुरू किया गया है। इस अनूठी पहल के तहत शहर की दीवारों को आकर्षक चित्रों से सुंदर और जीवंत बनाया जा रहा है। जिला प्रशासन और नगर निगम धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में स्कूली बच्च
.
यह पेंटिंग अभियान नवंबर तक जारी रहेगा। अभियान शहर की दीवारों को कला का केंद्र बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। प्रतिभागियों को चयनित दीवारों पर बॉक्स के रूप में क्षेत्र दिए गए हैं, जहां वे अपनी रचनात्मकता और रंगों के माध्यम से सामाजिक संदेशों, संस्कृति और स्वच्छता की झलक को चित्रों में उतार रहे हैं।
ये शानदार चित्र न केवल शहर की सुंदरता बढ़ा रहे हैं, बल्कि राहगीरों का ध्यान भी आकर्षित कर रहे हैं। कलाकार धमतरी और छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चित्रकारी कर रहे हैं। इनमें धमतरी के पर्यटन क्षेत्र, किसान, बांध, प्रसिद्ध मंदिर, अयोध्या के श्रीराम, गौ वंश, बस्तर आर्ट, रंग-बिरंगी पक्षी और छत्तीसगढ़ की संस्कृति शामिल हैं।
प्रतियोगिता का फाइनल राउंड 2 नवंबर को आयोजित होगा। इसमें सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग बनाने वाले कलाकार को 21,000 रुपए और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 15,000 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रतियोगिता और आयोजन
पेंटिंग करने वालों ने बताया कि नगर निगम के चलाए जा रहे चमकारी प्रतियोगिता में सबको अलग-अलग दीवारों पर पेंटिंग करने के लिए जगह दी गई है। प्रतियोगिता में बहुत से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन का यह बेहद अच्छा पहल है, जिससे कला को प्रदर्शित करने के लिए ऐसा आयोजन किया गया है।
प्रतिभागियों की रुचि और तैयारी
कुछ प्रतियोगियों ने बताया कि वह अपने हिसाब से लोगों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग थीम पर पेंटिंग बना रहे हैं। बताया गया कि वह छत्तीसगढ़ सहित धमतरी से जुड़े चित्रकारी कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में कुछ ऐसे प्रतिभागी हैं, जो प्रधान पाठक के पद पर भी कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि पेंटिंग बचपन से शौक रही है और जहां भी सीखने को मिलता है वहां पेंटिंग सीखते हैं।

प्रशासन का समर्थन और क्षेत्रीय पहल
इसी तरह जिला प्रशासन और नगर निगम ने भी एक अच्छा मौका दिया है, जिससे वह अपनी कला को निखार रहे हैं। उन्होंने बताया कि बड़े-बड़े शहरों में ऐसे चित्रकार होते हैं और धमतरी में इसका आरंभ बहुत देर से हुआ। इसे बहुत पहले शुरू कर देना चाहिए था क्योंकि पेंटिंग करने वालों को खुला मंच बहुत कम मिलता है।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि चमकारी प्रतियोगिता में ज्यादातर स्कूली बच्चे, नागरिक और अच्छे आर्टिस्ट सभी भाग ले रहे हैं। जो बेस्ट प्रदर्शन करेगा, उसे राज्य उत्सव में सम्मानित किया जाएगा। पहले फेस में अंबेडकर चौक से लेकर रुद्री चौक तक प्रतियोगिता आयोजित की गई है।




<
