धमतरी में एक नाबालिग के अपहरण और मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में इस्तेमाल इको वाहन और लोहे का चूड़ा जब्त किया है। नाबालिग को मारपीट के बाद एक पुल के पास छोड़ दिया गया था।
.
यह घटना 7 अक्टूबर की रात बिरेझर चौकी क्षेत्र की है। गांव में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसे देखने के लिए आरोपी मोतीलाल बघेल उर्फ बल्ला (24) और सागर कुमार बघेल (20) भी आए थे। कार्यक्रम के दौरान आरोपियों का कुछ लड़कों से विवाद हो गया था।
विवाद के बाद जब नाबालिग बालक अपने घर जा रहा था, तभी आरोपियों ने ग्राम संकरी निवासी इस नाबालिग का इको वाहन क्रमांक CG04-QH-2857 से अपहरण कर लिया। उन्होंने नाबालिग के साथ लोहे के चूड़े से मारपीट भी की।

न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
मारपीट के बाद आरोपियों ने बालक को अगले दिन बिरेझर चौकी क्षेत्र के संकरी पुल के पास छोड़ दिया। डीएसपी रागिनी मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को ग्राम गोजी क्षेत्र से वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
<
