Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Body exhumed after 26 days in Raigarh | रायगढ़ में 26 दिन बाद कब्र खोदकर निकाली गई लाश: दूसरी बार हुआ पोस्मार्टम, परिजनों ने मर्डर का लगाया आरोप, पीएम रिपोर्ट में मामला आत्महत्या का निकला – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh: Body exhumed after 26 days in Raigarh | रायगढ़ में 26 दिन बाद कब्र खोदकर निकाली गई लाश: दूसरी बार हुआ पोस्मार्टम, परिजनों ने मर्डर का लगाया आरोप, पीएम रिपोर्ट में मामला आत्महत्या का निकला – Raigarh News

By adminOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
rairuma 3 1759223417
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की थी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के रैरूमा में एक युवक की फांसी पर लटकी लाश मिली। जिसे लेकर परिजनों ने मर्डर का आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने 26 दिन बाद कब्र खोदवाकर जब दूसरी बार शव का पीएम कराया, तो 6 डाॅक्टरों की टीम ने जांच कर पीएम किया और म

.

घटना 1 सितबंर की है। जहां रैरूमा में रहने वाला माइकल मिंज रात में प्रेमिका द्वारा फोन कर बुलाने पर उससे मिलने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन उसका शव गांव के खेत के पास एक पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

इसके बाद मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को धरमजयगढ़ अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। 3 सितबंर उसके परिजनों ने शव को दफना कर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।

इसके बाद 12 सितबंर को माइकल के शव का पीएम रिपोर्ट आया। जिसमें आत्महत्या की बात कही गई। इसके बाद परिजनों ने मामले में युवक के हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक के शरीर और आंख में चोट के निशान थे।

पैर जमीन पर मुड़ा हुआ था, ऐसे में यह आत्महत्या नहीं होने की बात कही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह जिस युवती से मिलने गया, उसके परिजनों ने उसकी हत्या की।

पिछले दिनों मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम किया था

पिछले दिनों मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम किया था

जांच की मांग को लेकर किया चक्काजाम इसके बाद मृतक के परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने मामले को लेकर गुरूवार की सुबह नयापारा चौक पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और उन्हें मृतक का दोबारा पीएम कराने का लिखित आश्वासन दिया।

मेडिकल में दूसरी बार पीएम होने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे

मेडिकल में दूसरी बार पीएम होने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे

मेडिकल काॅलेज में कराया पोस्टमार्टम जिसके बाद रविवार की दोपहर को माइकल की कब्र को खोदकर ताबूत को बाहर निकालकर शव शाम तक मेडिकल काॅलेज अस्पताल लाया गया।

जहां सोमवार की सुबह दूसरी बार पीएम किया गया। जहां देर शाम पीएम रिपोर्ट आने के बाद उसमें दोबारा डाॅक्टरों ने आत्महत्या की बात कही है।

शरीर में चोट के निशान थे मृतक की बड़ी बहन सरोजनी मिंज ने बताया कि उसके भाई का दूसरी बार पीएम हो हुआ है। मामले में उसने हत्या युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया। उसने कहा कि मामले को दबा दिया जा रहा था।

तब पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत कर जांच की मांग की गई थी। उसके बाद दोबारा जांच हो रहा है। उसने कहा कि मेरे भाई को इंसाफ मिले और जो भी उसे मारा है वह पकड़ा जाए।

मृतक की बहन ने बताया कि उसके भाई के शरीर पर चोट के निशान थे, लेकिन पहले पीएम रिपोर्ट में ऐसा नहीं आया था। जिससे हत्या की आंशका है।

पीएम रिपोर्ट में सुसाईड का खुलासा इस संबंध में मामले की जांच कर रहे SDOP सिद्धांत तिवारी ने बताया कि पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंे आत्महत्या की बात सामने आयी थी।

सोमवार को शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम कराया गया है। मेडिकल काॅलेज के 6 डाॅक्टरों की टीम ने जांच कर पीएम रिपोर्ट दिया है। जिसमें आत्महत्या का खुलासा हुआ है। हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आयी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

प्रशिक्षण में अनुपस्थित 10 कर्मचारियों को नोटिस जारी

April 19, 2026

छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट, राजनांदगांव में 45°C पहुंचा पारा:रायपुर में सामान्य से 5°C ज्यादा तापमान, आगे और तपेगा मौसम

April 19, 2026

बस स्टैंड के सामने ही सड़क किनारे डंप कर रहे हैं कचरा

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067855
Views Today : 26
Views Last 7 days : 958
Views Last 30 days : 4044
Total views : 88791
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.