Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Bilaspur Korba: Youth thrashed after cheating traders VIDEO | बिलासपुर में व्यापारियों से ठगी करने वाले की पिटाई,VIDEO: कोरबा के युवक ने खुद को बिल्डर बताकर दुकानदारों को थमाया फर्जी चेक, 20 लाख ठगे – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Bilaspur Korba: Youth thrashed after cheating traders VIDEO | बिलासपुर में व्यापारियों से ठगी करने वाले की पिटाई,VIDEO: कोरबा के युवक ने खुद को बिल्डर बताकर दुकानदारों को थमाया फर्जी चेक, 20 लाख ठगे – Chhattisgarh News

By adminDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 1765783760
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को बिल्डर बताकर कोरबा के ठग ने 10 से ज्यादा व्यापारियों से करीब 20 लाख की ठगी की है। उसने फर्जी चेक थमाकर लाखों का सामान खरीद लिए। शिकायत पर जब पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया, तब व्यापारियों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

.

उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। व्यापारियों के हंगामा मचाने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कथित बिल्डर ठग की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

देखिए पिटाई की तस्वीरें…

व्यापारियों ने पकड़कर युवक की जमकर पिटाई कर दी।

व्यापारियों ने पकड़कर युवक की जमकर पिटाई कर दी।

कथित बिल्डर ठग की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कथित बिल्डर ठग की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कोरबा निवासी उज्जवल विश्वास खुद को बिल्डर बताता है।

कोरबा निवासी उज्जवल विश्वास खुद को बिल्डर बताता है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, कोरबा निवासी उज्जवल विश्वास खुद को बिल्डर बताता है। उसकी पहचान जरहाभाठा स्थित दीपक इंटरप्राइजेस के संचालक विशाल पमनानी से हुई। वो ग्राहक बनकर उसके दुकान में पहुंचा था। 2 अगस्त को उज्जवल उनकी दुकान पर आया था।

इस दौरान 89 हजार 400 रुपए का इलेक्ट्रिक सामान खरीदा। उसने ऑनलाइन पेमेंट करने का झांसा दिया। जब पेमेंट नहीं हुआ तो उसने अपने एचडीएफसी बैंक का चेक दे दिया।

चेक बाउंस होने पर ठगी का एहसास

विशाल पमनानी ने जब चेक बैंक में लगाया, तो खाते में रकम न होने के कारण वह बाउंस हो गया। इसके बाद जब विशाल ने अन्य दुकानदारों से पता किया, तो उन्होंने बताया कि उज्जवल ने सिर्फ उनसे ही नहीं, बल्कि शहर के अन्य कई नामी दुकान संचालकों को भी ठगा है।

पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत, परेशान होते रहे व्यापारी

कथित बिल्डर से परेशान होकर व्यापारियों ने पुलिस से भी शिकायत की थी। लेकिन, पुलिस ने उन्हें आपसी लेनदेन का मामला बताकर कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि, व्यापारियों ने इसे ठगी का मामला बताया। फिर भी पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी। इससे परेशान व्यापारी कथित बिल्डर की तलाश करते रहे।

व्यापार विहार में पकड़ाया तो व्यापारियों ने जमकर की पिटाई।

व्यापार विहार में पकड़ाया तो व्यापारियों ने जमकर की पिटाई।

व्यापार विहार में पकड़ाया तो जमकर की पिटाई

दो दिन पहले व्यापारियों को कथित बिल्डर उज्जवल विश्वास व्यापार विहार में दिखा, जिस पर व्यापारियों ने उसे पकड़ लिया। फिर सभी व्यापारियों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। जिसके बाद उसे पकड़कर तारबाहर थाना लेकर गए।

तारबाहर पुलिस ने पहले एफआईआर दर्ज करने की बात कही। फिर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर का मामला बताकर उसे सिविल लाइन थाना भेज दिया। बाद में सिविल लाइन थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

इन व्यापारियों से की लाखों की ठगी

कथित बिल्डर उज्जवल विश्वास ने संवारिया इलेक्ट्रिकल्स से 1.26 लाख, मित्तल सेल्स मोपका से 3.07 लाख, साई इलेक्ट्रिकल्स से 1.34 लाख और दीप टिम्बर एंड हार्डवेयर से 9.60 लाख रुपए समेत कुल मिलाकर 20 लाख रुपए से अधिक का सामान खरीदा है। यही नहीं आरोपी ने कोरबा में भी व्यापारियों से इस तरह की ठगी की है।

ठग की पिटाई का वीडियो वायरल

व्यापारियों ने जब कथित बिल्डर और ठग को पकड़ा, तो वहां शहर के कई व्यापारी पहुंच गए। उन्होंने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान आरोपी की पिटाई का वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब इस मामले में कोरबा के व्यापारी भी उसके खिलाफ शिकायत करने की तैयारी में हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074964
Views Today : 44
Views Last 7 days : 2690
Views Last 30 days : 9110
Total views : 103052
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.