Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Bilaspur 75-year-old groom marries 45-year-old bride in love | 75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी…मूंछों पर दी ताव: कहा-हफ्तेभर पहले दिल दे बैठे थे; 45 साल की पत्नी ने करवाचौथ का व्रत रखा – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Bilaspur 75-year-old groom marries 45-year-old bride in love | 75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी…मूंछों पर दी ताव: कहा-हफ्तेभर पहले दिल दे बैठे थे; 45 साल की पत्नी ने करवाचौथ का व्रत रखा – Chhattisgarh News

By adminOctober 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 121760083236 1 1760118012
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


शादी के बाद 75 साल के बुजुर्ग ने मूंछों पर दी ताव।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार की रात 75 साल के बुजुर्ग ने 45 साल की महिला से लव मैरिज की है। करवाचौथ से एक दिन पहले शिव मंदिर में सात फेरे लिए। वरमाला और मांग भरकर सभी रस्म निभाई। शादी के बाद बुजुर्ग अपनी मूंछों पर ताव देते नजर आया।

.

इस दौरान पूरे मोहल्लेवासी बाराती बने। बाकायदा बाजे गाजे के साथ नाच गाकर विधि विधान से शादी कराई। बुजुर्ग पहले से शादीशुदा है, लेकिन उसकी पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। महिला की भी ये दूसरी शादी है। पहला पति नशे में मारपीट करता था, इसलिए 10 साल पहले उसे छोड़ दिया था।

देखिए शादी की तस्वीरें…

शिव मंदिर में 75 साल के बुजुर्ग ने 45 साल की महिला से लव मैरिज की है।

शिव मंदिर में 75 साल के बुजुर्ग ने 45 साल की महिला से लव मैरिज की है।

दूल्हा-दुल्हन ने शिव मंदिर में सात फेरे लिए। एक दूसरे को वरमाला पहनाई।

दूल्हा-दुल्हन ने शिव मंदिर में सात फेरे लिए। एक दूसरे को वरमाला पहनाई।

जानिए कैसे प्यार चढ़ा परवान

दरअसल, मामला सरकंडा के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र का है। जहां मजदूरी का काम करने वाले 75 साल के दादू राम गंधर्व का दिल मोहल्ले के ही रहने वाली आरती त्रिवेदी (45) पर आ गया।

युवती ने भी दादू राम के प्यार को स्वीकार किया। प्यार परवान चढ़ा, तो दोनों ने शादी कर साथ में जीवन बिताने का फैसला लिया। फैसले को हकीकत में बदलने का दिन आया, तो गुरुवार की रात दोनों ने पूरे विधि विधान से शादी की।

शादी के बाद मंदिर से बाहर निकलते हुए पति-पत्नी, इस अनोखे प्रेम विवाह का पूरा मोहल्ला साक्षी बना।

शादी के बाद मंदिर से बाहर निकलते हुए पति-पत्नी, इस अनोखे प्रेम विवाह का पूरा मोहल्ला साक्षी बना।

अनोखे प्रेम विवाह का पूरा मोहल्ला साक्षी बना

खास बात यह रही कि इस अनोखे प्रेम विवाह का गवाह पूरा मोहल्ला बना। बाजे-गाजे और नाच-गाने के साथ मोहल्ले के लोग शादी में शामिल हुए और दोनों को नवविवाहित जीवन की बधाई दी। यह शादी लोगों को हैरान जरूर कर गई, लेकिन दोनों के प्यार को देखकर लोग उत्साहित और खुश भी नजर आए।

normal text quote 25 1760092165

महिला ने बताया कि उनकी पहली शादी 1993 में हुई थी। पति शराब पीकर विवाद करता था। इसलिए 10 साल पहले उसको छोड़ दी थी। इसके बाद से अकेले जिंदगी काट रही थी। उनके 2 बच्चे भी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा पिता के पास रहता है।

पिछले एक-दो साल से दादू राम गंधर्व को जानती है। हमने बची हुई जिंदगी साथ बिताने का फैसला किया। करवा चौथ से एक दिन पहले शादी की। करवा चौथ का व्रत भी रखा है।

normal text quote 27 1760103689

………………………………….

छत्तीसगढ़ की ये खबर भी पढ़ें…

पति शिक्षक है बोलकर युवती से शादी कराई: बिलासपुर में मैरिज ब्यूरो वाली महिला ने रची साजिश, 7 लाख वसूले, कार खरीदी, दोनों गिरफ्तार

आरोपी महिला और उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी महिला और उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर में मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने ही पति की युवती से शादी करवा दी। महिला ने युवती को पति की प्रोफाइल भेज कर उसे सरकारी टीचर बताया। युवती को रिश्ता पसंद आया और उसने युवक से शादी कर ली। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

व्यापमं परीक्षा में 9144 परीक्षार्थी अनुपस्थित:गर्मी से बदला समय; तिलक नगर में एंट्री देर से, गणित के सवालों ने उलझाया

April 26, 2026

बारनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 हुई:प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में छत्तीसगढ़ के संरक्षण प्रयासों की तारीफ की

April 26, 2026

‘नो लोकल स्टोरेज’ मॉडल से होगी गणना, डेटा-सीधे सर्वर पर:जनगणना डेटा सुपरवाइजर के मोबाइल में नहीं रहेगा, हर स्टेप पर ऑटो-डिलीट

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068836
Views Today : 101
Views Last 7 days : 1053
Views Last 30 days : 4209
Total views : 89818
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.