Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Bhilai – 2 arrested for selling banned drugs | भिलाई में प्रतिबंधित दवाएं बेचते 2 गिरफ्तार: नाबालिग दोस्त के साथ नशीली दवाएं बेचने बाजार में खोज रहा था ग्राहक, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा – durg-bhilai News
Breaking News

Chhattisgarh Bhilai – 2 arrested for selling banned drugs | भिलाई में प्रतिबंधित दवाएं बेचते 2 गिरफ्तार: नाबालिग दोस्त के साथ नशीली दवाएं बेचने बाजार में खोज रहा था ग्राहक, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा – durg-bhilai News

By adminOctober 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 10 20t103346869 1760936553
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2025 10 20t103346869 1760936553

दुर्ग-भिलाई पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में लिप्त युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में अल्फाजोलम टैबलेट और कैश जब्त की गई है। आरोपी अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर नशीली दवाइयां बेच रहा था। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है

.

दरअसल, शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि सीनू इंजीनियरिंग वर्क्स के सामने मंगल बाजार छावनी क्षेत्र में दो युवक नशीली गोलियां बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। जिस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

नाबालिग साथी के साथ खोज रहा था ग्राहक

पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम बिसनाथ बाघ (23) निवासी राजीव नगर बताया। उसने स्वीकार किया कि वह अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर अल्फाजोलम टैबलेट की बिक्री कर रहा था। पुलिस ने मौके से आरोपी के पास से 2760 नग टैबलेट और 2200 रुपए कैश बरामद किया गया है।

बरामद टैबलेट की कीमत 10,120 रुपए आंकी गई है। वहीं उसके नाबालिग साथी के पास से 45 टैबलेट, 500 रुपए और 2 मोबाइल बरामद किया गया है। बरामद टैबलेट की कीमत 165 रुपए आंकी गई है।

आरोपी भेजे गए जेल

पुलिस ने कुल मिलाकर 2805 नग नशीली टैबलेट और 4200 रुपए कैश जब्त किया है। जब्त किए गए माल की कुल कीमत 14,485 रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 21(बी) और 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिग साथी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

लगातार पुलिस चला रही अभियान

इस मामले में जामुल थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह ने बताया कि ऑपरेशन विश्वास के तहत क्षेत्र में लगातार नशे के खिलाफ पुलिस की टीम अभियान चला रही है। किसी भी कीमत पर युवाओं को नशे की जाल में फंसने से बचाया जाए। इस कार्रवाई के बाद इनसे जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। कड़ी में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ा जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जामड़ीपाठ देव जात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब:15 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, 18 गांव के देवी-देवताओं को किया आमंत्रित

June 21, 2026

BJP नेता को जिंदा जलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस:कोरिया के पटना में पुलिस ने निकाली रैली, पूर्व विधायक बोले-कानून व्यवस्था ध्वस्त

June 21, 2026

रायपुर ग्रामीण पुलिस की सरप्राइज चेकिंग:सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में श्रमिकों और किरायेदारों का सत्यापन; प्रवासी मजदूरों के दस्तावेज जांचे

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074885
Views Today : 76
Views Last 7 days : 4932
Views Last 30 days : 9383
Total views : 102969
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.