Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Balrampur – Notice issued to more than 250 teachers | बलरामपुर में 250 से अधिक शिक्षकों को नोटिस जारी: दशहरा छुट्टी के बाद एब्सेंट थे, जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश पर विवाद, शिक्षक संगठन नाराज – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Chhattisgarh Balrampur – Notice issued to more than 250 teachers | बलरामपुर में 250 से अधिक शिक्षकों को नोटिस जारी: दशहरा छुट्टी के बाद एब्सेंट थे, जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश पर विवाद, शिक्षक संगठन नाराज – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4549e084 c2f1 4ed9 a259 1c48d89e04ae 1760680603863
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



4549e084 c2f1 4ed9 a259 1c48d89e04ae 1760680603863

बलरामपुर जिले में दशहरा छुट्टी के बाद गैरहाजिर पाए गए 250 से अधिक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव के इस आदेश को लेकर शिक्षक संगठनों में विवाद खड़ा हो गया है।

.

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 6 अक्टूबर 2025 को अलग-अलग सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान कई शिक्षक और कर्मचारी बिना स्वीकृत छुट्‌टी के गैरहाजिर पाए गए। इसके बाद डीईओ ने संबंधित प्रधान-पाठकों को तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

हालांकि, इस कार्रवाई पर शिक्षक संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका सवाल है कि यदि निरीक्षण 6 अक्टूबर को हुआ था, तो नोटिस 15 अक्टूबर को क्यों जारी किया गया? संगठनों का यह भी कहना है कि शासन की ओर से 18 अक्टूबर तक शिक्षकों को वेतन जारी करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं, ऐसे में यह कार्रवाई अनावश्यक और अनुचित है।

250 से अधिक शिक्षकों ने लिया ऑफलाइन छुट्‌टी

जानकारी के मुताबिक, जिलेभर में लगभग 250 से अधिक शिक्षकों को ये नोटिस भेजे गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षकों ने विभागीय पोर्टल पर छुट्‌टी के लिए आवेदन नहीं किया और ऑफलाइन छुट्‌टी लिया, उन्हें ही ये नोटिस जारी किए गए हैं।

विवाद तब और बढ़ गया जब कुछ संकुल समन्वयकों ने दावा किया कि 6 अक्टूबर को उनके ओर से कोई निरीक्षण नहीं किया गया था और न ही कोई रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई थी। इसके बावजूद नोटिस में उनके नाम से निरीक्षण का उल्लेख किया गया है।

आदेश तत्काल वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला प्रवक्ता प्रभाकर मुखर्जी ने इन नोटिसों को “निरर्थक और निराधार” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आदेश जानबूझकर समन्वयक और शिक्षकों के बीच भेदभाव पैदा कर रहा है। मुखर्जी ने चेतावनी दी कि यदि आदेश तत्काल वापस नहीं लिया गया और प्रधान-पाठकों पर कार्रवाई की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने कहा कि जिन शिक्षकों ने ऑफलाइन छुट्‌टी के लिए आवेदन किया था, उन्हीं को नोटिस जारी किए गए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 14, 2026

पेंड्रारोड जेल से ऊंची दीवार फांदकर भागा विचाराधीन कैदी:प्रहरियों ने तुरंत पकड़ा, फरार होने की कोशिश नाकाम, FIR दर्ज कराई

June 14, 2026

तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहा था युवक:पुलिस ने कब्जे से धारदार तलवार किया जब्त, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073950
Views Today : 512
Views Last 7 days : 2085
Views Last 30 days : 6750
Total views : 98549
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.