टॉप न्यूज़

कोरबा नगर निगम ने दादर में 20 आवारा कुत्ते पकड़े:मासूम की मौत के बाद हरकत में प्रशासन, पीड़ित परिवार को 1 लाख की सहायता




कोरबा के दादर में आवारा कुत्तों के हमले में मासूम प्रकाश पटेल (5) की मौत के बाद नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने शुक्रवार (17 जुलाई) को घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू कराया। साथ ही मृतक के परिजनों को नगर निगम की ओर से 1 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता देने की घोषणा की गई। निगम आयुक्त आशुतोष पांडे दादर पहुंचे और स्थानीय लोगों व पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों को तत्काल पकड़ा जाए। आयुक्त ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए निगम गंभीरता से काम करेगा। 15 से 20 आवारा कुत्ते पकड़े गए नगर निगम की टीम ने दादर और आसपास के इलाकों में अभियान चलाकर 15 से 20 आवारा कुत्तों को पकड़ा। सभी कुत्तों को बधियाकरण के लिए नगर निगम के सेंटर भेजा गया है। आयुक्त ने बताया कि निगम लगातार आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए अभियान चला रहा है। अब तक एक हजार से अधिक कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पिता से मिलने गया था मासूम घटना गुरुवार की है। 5 वर्षीय प्रकाश पटेल अपने पिता किशोर पटेल से मिलने दादर गया था, जहां उसके पिता मजदूरी कर रहे थे। पिता से मिलने के बाद जब वह घर लौट रहा था, तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांजगीर का रहने वाला है परिवार मृतक प्रकाश के पिता किशोर पटेल मूल रूप से जांजगीर जिले के निवासी हैं। वे दादर में रहकर मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत के बाद परिवार सदमे में है। परिवार को मिलेगी 1 लाख रुपये की सहायता आयुक्त आशुतोष पांडे ने बताया कि महापौर के निर्देश पर मृतक मासूम के परिवार को नगर निगम की ओर से 1 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दी जा रही है। घटना के बाद दादर क्षेत्र में स्थानीय लोगों में आवारा कुत्तों को लेकर नाराजगी भी देखी गई। नगर निगम ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button