तृतीय-चतुर्थ श्रेणी भर्ती में अब लिखित परीक्षा के बाद होगी छंटनी, नगरीय निकायों में भी लागू नए नियम

रायपुर। प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी नौकरी के लिए अब लिखित परीक्षा के बाद छंटनी शुरू होगी। जिन पदों पर कौशल या शारीरिक परीक्षा जरूरी है, वहां खाली पदों से 15 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण में बुलाया जाएगा। इसके बाद परीक्षा पास करने वालों में से ही अंतिम चयन होगा। राज्य सरकार ने भर्ती की पूरी प्रक्रिया के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं।
तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती कर्मचारी चयन मंडल के नए नियमों के अनुसार होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के बाद अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने भी सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को इसकी जानकारी भेज दी है।
अब नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में होने वाली तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की भर्ती नई व्यवस्था के अनुसार ही होगी।
यह भी पढ़ें- बाइक स्टंट व हाईवे पर बर्थडे मनाने से रोकने के लिए गाइडलाइन बनाए छत्तीसगढ़ सरकार: हाई कोर्ट
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला, सरगुजा को मिले 3 नए अधिकारी, कई जिलों के बदले प्रभार




