टॉप न्यूज़

खुरसुला विद्यालय में बाल संसद का गठन नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ



भास्कर न्यूज | पुरगांव शासकीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला में विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बाल संसद का गठन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नव-निर्वाचित शाला नायक नीलेश बर्मन, उपशाला सरिता साण्डे, कक्षा नायक , कक्षा नायिका कक्षा 9 वीं लक्ष्मी साहू, उप कक्षा नायिका नैतिक डडसेना, 10वीं कक्षा नायक योगेंद्र खटकर, उप शाला नायिका ममता, 11वीं कला लक्की दास मानिकपुरी, उप कक्षा नायिका वंदना ठाकुर, 11वीं विज्ञान स्नेहा नारंग, उप कक्षा नायक प्रकाश साहू, 12 वीं कला विकास बर्मन, विज्ञान 12 वीं उप कक्षा नायिका पीली नेताम 12 वीं विज्ञान कक्षा नायक बुबनेश्वर , उप कक्षा नायिका लकेश्वरी कैवर्त्य, छात्रा प्रतिनिधि देवेश्वरी जायसवाल, क्रीड़ा सचिव मनहरण कुर्रे, सांस्कृतिक सचिव लोकेश सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों को व्याख्याता श्यामलाल नवरत्न द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में विद्यालय के प्राचार्य हरेंद्र कुमार शांडिल्य ने छात्र-प्रतिनिधियों को अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बाल संसद विद्यालय में नेतृत्व विकास, अनुशासन, स्वच्छता, सहयोग एवं सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। शपथ ग्रहण के पश्चात सभी छात्र-प्रतिनिधियों ने विद्यालय के विकास, अनुशासन बनाए रखने तथा छात्र हित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुरगांव। बाल कैबिनेट के पदाधिकारी पद और गोपनीयता की शपथ लेते हुए।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button